मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

अचानक से देश में बढ़ गए सोने चांदी के भाव ₹5200 महंगा हुआ सोना लोगों में चिंता का बहाव, आम आदमी पर लगी चोट

On: August 10, 2026 3:21 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

नेशनल डेस्क : भारतीय रुपये में आई गिरावट के कारण आयात महंगा होने से राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में सोने की कीमतों में तेजी जारी रही। सोना 2,000 रुपये बढ़कर 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1.54 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, पिछले सत्र में स्थिर रहने के बाद चांदी की कीमतों में भी फिर से तेजी लौट आई। सभी करों सहित चांदी 5,200 रुपये की छलांग लगाकर 2.40 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी शुक्रवार को 2,34,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। कारोबारियों का कहना है कि रुपये में आई गिरावट से घरेलू बाजार में आयातित सोना-चांदी महंगा हो गया, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में मामूली गिरावट ने तेजी को थोड़ा सीमित रखा।

अमेरिकी डॉलर की मजबूती और वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच सोमवार को रुपया 11 पैसे गिरकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.28 (अस्थायी) के स्तर पर बंद हुआ। एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक जतिन त्रिवेदी ने कहा, ”हालिया तेजी के बाद वैश्विक बाजार में सोना लगभग स्थिर रहा, लेकिन घरेलू बाजारों में इसमें बढ़त देखी गई। निवेशक नए आर्थिक संकेतों का इंतजार कर रहे हैं, जिससे सर्राफा की कीमतें मजबूत बनी हुई हैं।” अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना थोड़ा घटकर 4,335.32 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी बढ़कर 63.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

जजों को पैन समेत टैक्स की जानकारी आईटी विभाग से करनी होगी सांझा, दिल्ली हाई कोर्ट ने बताई वजह

सऊदी अरब में दिखा सोफा फैक्ट्री मे भीषण आग का तांडव, बांग्लादेशी 16 नागरिकों की जलकर मौत, खौफनाक वीडियो हुआ वायरल

भारत चीन साथ आए तो ट्रंप के टैरिफ का असर हो जाएगा खत्म, अर्थशास्त्री जिम,ओ,नील का बड़ा दावा

हीरो की मांग में भारी गिरावट, डी बीयर्स कंपनी ने दक्षिण अफ्रीका की सबसे बड़ी खदान में रोका प्रोडक्शन, हज़ारो कर्मचारी प्रभावित

शरीर मे छिपाकर ला रहा था 65 लाख का सोना, अहमदाबाद एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

बारामती एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट की होगी जांच, डीजीसीए इंडिया की एयर सेफ्टी टीम को मिली हरी झंडी

Leave a Comment