मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

हवालात में बंद युवती ने उठाया खौफनाक कदम, परिवार ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

On: August 10, 2026 11:08 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

तरनतारन / अमृतसर : थाना भिखीविंड की हवालात में बंद 20 वर्षीय राजबीर कौर पुत्री रूप सिंह निवासी गांव कलसियां कलां की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 7 अगस्त की शाम राजबीर कौर के परिवार पर पड़ोसी के घर पर तेजधार हथियारों और ईंट-पत्थरों से हमला करने का आरोप लगा था। इस हमले में 70 वर्षीय बुजुर्ग बलविंदर सिंह की मौत हो गई थी।

इस मामले में थाना भिखीविंड पुलिस ने राजबीर कौर समेत 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसके बाद शनिवार देर शाम पुलिस ने राजबीर कौर को गिरफ्तार कर हवालात में बंद कर दिया था। पुलिस के अनुसार, बाद में हवालात के बाथरूम में राजबीर कौर की हालत गंभीर मिली। पुलिस ने उसे तुरंत सिविल अस्पताल सुरसिंह पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतका का पोस्टमार्टम आज करवाया जाएगा। वहीं, राजबीर कौर के परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का कहना है कि उन्हें संदेह है कि पुलिस ने राजबीर के साथ मारपीट की और उसकी मौत हुई। परिवार ने सवाल उठाते हुए कहा कि वह हवालात के बाथरूम में इस स्थिति तक कैसे पहुंची। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने अभी तक उन्हें राजबीर का शव देखने नहीं दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment