मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

सड़क हादसे में कांग्रेस नेता की मौके पर मौत, 5 घायल

On: September 9, 2026 10:24 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

राष्ट्रीय गोड्डा ( नितिन ) : हंसडीहा-पोड़ैयाहाट एनएच-133 के फोरलेन पर तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर कई बार पलट गई। हादसे में कांग्रेस के जिला महासचिव और युवा नेता दीपक कुमार मंडल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, काले रंग की स्कार्पियो में कुल छह लोग सवार थे। सभी लोग देर रात करीब 11 बजे गोड्डा से तारापीठ पूजा के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के कारूडीह के पास तेज रफ्तार के कारण चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा। स्कार्पियो सड़क किनारे कई बार पलटती हुई वहां रखे पानी के पाइप से जा टकराई। हादसे में दीपक कुमार मंडल के अलावा युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव विकास कुमार सिंह, रामगोपाल कृष्ण, जितेंद्र मंडल, नीतीश कुमार और अमित कुमार घायल हुए। दुर्घटना में दीपक मंडल ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी मुख्यालय जेपीएन चौधरी और पोड़ैयाहाट थाना प्रभारी महावीर पंडित पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में रेफर किया गया। घायलों में दो लोगों को रांची, एक को कोलकाता और दो को भागलपुर के मायागंज अस्पताल भेजा गया है। वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल विकास कुमार सिंह समेत दो लोगों को रांची रेफर किया गया।

हादसे की खबर मिलते ही पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव समेत कांग्रेस के कई नेता देर रात सदर अस्पताल पहुंचे और घायलों के इलाज की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि दीपक कुमार मंडल सदर प्रखंड के गायछांद के रहने वाले थे। हालांकि, हाल के दिनों में वह शहरी क्षेत्र के सरकंडा में अपना घर बनाकर रह रहे थे। कांग्रेस संगठन में सक्रिय भूमिका के चलते उनकी पहचान पार्टी के युवा नेताओं में थी।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment