मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

श्री गुरु रविदास महाराज जी के जीवन एवं शिक्षाओं पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म गांवों के लोगों के लिए बन रही प्रेरणा का स्रोत, डॉक्यूमेंट्री वैन के माध्यम से गांवों में दिखाई गई डॉक्यूमेंट्री फिल्म

On: July 21, 2026 12:35 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में पूरे राज्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी के तहत श्री गुरु रविदास महाराज जी के जीवन, दर्शन एवं महान शिक्षाओं पर आधारित एक विशेष डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन अमृतसर जिले के विभिन्न गांवों में डॉक्यूमेंट्री वैन के माध्यम से किया जा रहा है, जिसे लोगों का भरपूर उत्साह और सराहना मिल रही है।

मंगलवार शाम डॉक्यूमेंट्री वैन जंडियाला गुरु विधानसभा क्षेत्र के गांव देवीदासपुरा एवं धीरेकोट, तथा बाबा बकाला साहिब विधानसभा क्षेत्र के गांव ब्यास एवं दोलोनंगल पहुंची। वैन पर लगी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने श्री गुरु रविदास महाराज जी के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म देखी तथा उनके समानता, ईश्वर भक्ति, मानवता एवं सार्वभौमिक भाईचारे के संदेश से प्रेरणा प्राप्त की।

डॉक्यूमेंट्री फिल्म में श्री गुरु रविदास महाराज जी के जीवन, सामाजिक सुधारों में उनके महत्वपूर्ण योगदान, मानवीय मूल्यों को अपनाने, सामाजिक समानता, विश्व बंधुत्व, सेवा तथा श्रम की गरिमा के संदेश को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है।

इस अवसर पर ग्रामीणों ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास महाराज जी की महान शिक्षाओं एवं उपदेशों को आम लोगों, विशेषकर युवा पीढ़ी तक पहुंचाने का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की डॉक्यूमेंट्री फिल्मों के माध्यम से युवाओं को महान संतों के जीवन, विचारों तथा सामाजिक समानता के संदेश से जोड़ने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।

उपायुक्त अमृतसर श्री दलविंदरजीत सिंह, आई.ए.एस. ने कहा कि पंजाब सरकार श्री गुरु रविदास महाराज जी की शिक्षाओं को घर-घर तक पहुंचाने तथा समाज में समानता, भाईचारे और मानवता के मूल्यों को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जिले के विभिन्न गांवों में डॉक्यूमेंट्री वैन के माध्यम से इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

पंजाब के होशियारपुर में आप पार्टी के सरपंच की हत्या, गाड़ी से दो बार कुचला, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में फिर हमला,पुलिस ने शुरू की जाँच

बैंक ऑफ़ बड़ोदा ने मनाया 119वां स्थापना दिवस ‘ नेतृत्व भरोसे का ‘ थीम के तहत लगाए 119 पौधे

पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से अमृतसर के कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया,5.30 किलोमीटर लंबी सड़क की चौड़ाई 10 फुट से बढ़ाकर 18 फुट की जाएगी

अमृतसर मे कृषि विभाग द्वारा सब्सिडी वाले यूरिया की डायवर्जन रोकने के लिए औद्योगिक इकाइयों की औचक जांच

लुधियाना में मनचले की करतूत आई सामने बीकानेर स्वीट शॉप में 18 साल की लड़की की चोरी चुपके खींच रहा था फोटो, बच्चों ने हिम्मत दिखा पकड़ी एक्टिवा FIR दर्ज

पठानकोट में लैंडस्लाइड,कई गांवो का संपर्क टूटा अमृतसर में भी बारिश,मोहाली में बादल छाए पंजाब चंडीगढ़ में 3 दिन का अलर्ट जारी

Leave a Comment