मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति बैंकिंग जीवनशैली

लखनऊ की पहली महिला-विशेष ईवी बाइक सेवा ‘मायदीदी’ होगी शुरू

हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर लखनऊ मेट्रो की नई पहल

लखनऊ मेट्रो महिलाओं के लिए एक नई सौगात लेकर आया है। महिलाओं की सुविधा और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए यूपी मेट्रो 5 जून 2026 को “मायदीदी” ईवी-बाइक सेवा शुरू करने जा रहा है जोकि एक मेट्रो फीडर सेवा है।

इस सेवा का शुभारंभ UPMRC के प्रबंध निदेशक श्री सुशील कुमार द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सुबह 11 बजे लखनऊ के विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन पर किया जाएगा।

“मायदीदी” महिलाओं के लिए विशेष ईवी-बाइक सेवा है। इसमें बाइक चलाने वाली और यात्रा करने वाली दोनों महिलाएं ही होंगी। इसका उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित, आसान और सस्ती लास्ट माइल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना है।

शुरुआत में यह सेवा लखनऊ के 4 मेट्रो स्टेशनों पर उपलब्ध होगी—

  • विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन
  • आईटी कॉलेज मेट्रो स्टेशन
  • भूतनाथ मेट्रो स्टेशन
  • कृष्णा नगर मेट्रो स्टेशन

महिलाएं इन स्टेशनों से 5 किलोमीटर तक की दूरी के लिए केवल ₹15 में यात्रा कर सकेंगी। सेवा के शुभारंभ के अवसर पर 5 जून से 13 जून 2026 तक सभी महिला यात्रियों को यह सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। यह सेवा पर्यावरण के अनुकूल इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के साथ-साथ महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा करेगी।शुभारंभ के दिन सेवा का उपयोग करने वाली पहली 10 महिला यात्रियों को विशेष उपहार भी दिए जाएंगे।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment