मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए नशा मुक्ति मोर्चा द्वारा हलका स्तरीय बैठकों की शुरुआत

On: June 9, 2026 12:50 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

अमृतसर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक के दौरान गांवों और वार्डों में नशों की स्थिति की समीक्षा

पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे “युद्ध नशों के विरुद्ध” अभियान के तहत नशा मुक्ति मोर्चा द्वारा मैक्रो से माइक्रो स्तर तक हलका स्तरीय बैठकों की शुरुआत की गई है। इसी श्रृंखला के अंतर्गत आज अमृतसर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें गांवों और वार्डों की डिफेंस कमेटियों के सदस्यों के साथ नशों के खिलाफ चल रहे अभियान को और प्रभावी बनाने संबंधी विचार-विमर्श किया गया।बैठक के दौरान डिफेंस कमेटी के सदस्यों से उनके-अपने क्षेत्रों में नशों की मौजूदा स्थिति संबंधी जानकारी प्राप्त की गई तथा नशों के खात्मे के लिए जनभागीदारी को और बढ़ाने पर जोर दिया गया।इस अवसर पर अमृतसर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन एवं पार्टी की ओर से अमृतसर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब के नेतृत्व में शुरू किया गया यह अभियान केवल सरकारी प्रयास नहीं, बल्कि एक सामाजिक आंदोलन है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि गांवों और वार्डों से प्राप्त होने वाली जानकारी के आधार पर नशों के खिलाफ कार्रवाई को और तेज किया जाएगा।प्रशासन की ओर से एच.एस. संधू, सुपरिंटेंडेंट पुड्डा, गगनदीप सिंह, एसीपी नॉर्थ तथा विभिन्न थानों के एसएचओ भी बैठक में शामिल हुए।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित मैराथन 12 सितंबर को अमृतसर में की जाएगी आयोजित

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौतम सेठ ने सचिन पायलट से की मुलाकात, पंजाब प्रभारी नियुक्त होने पर दी बधाई

पंजाब में बसों के चक्का जाम की चेतावनी, आज की मीटिंग पर टिकी निगाहें

Ludhiana : 11 सितंबर तक कोर्ट में ‘No Work Day’, जानें क्या है खबर

शराब के नशे में बच्ची से शर्मनाक काम: निर्माणाधीन मकान में ले जाकर की दरिंदगी, लोगों ने रंगे हाथों दबोच की छित्तर परेड

बिहार में बाढ़ के बीच सम्राट सरकार का मेगा प्लान, प्रभारी मंत्री-सचिव 13 जिलों में करेंगे कैंप, पटना के तटबंधों पर खास नजर, बाढ़ राहत के लिए आपदा प्रबंधन विभाग मुस्तैद

Leave a Comment