मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति बैंकिंग जीवनशैली

महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में राहुल गांधी जी का जन्मदिवस सेवा,समर्पण एवं जनकल्याण के रूप में मनाया गया

On: June 19, 2026 7:14 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

वाराणसी,लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं करोड़ों युवाओं की आशाओं के प्रतीक आदरणीय श्री राहुल गांधी जी के जन्मदिवस के अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में आज प्रातः 8 बजे दशाश्वमेध स्थित खिचड़ी बाबा मंदिर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा खिचड़ी बाबा मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन एवं आरती के साथ हुआ। इस दौरान देश में सुख, शांति, समृद्धि, सामाजिक सद्भाव एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती के लिए प्रार्थना की गई। इसके उपरांत मंदिर परिसर एवं आसपास उपस्थित श्रद्धालुओं, जरूरतमंदों एवं आमजन के बीच खिचड़ी का वितरण कर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी का जन्मदिवस सेवा एवं जनकल्याण की भावना के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने राहुल गांधी जी के स्वस्थ, दीर्घ एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हुए उनके नेतृत्व में देश में सामाजिक न्याय, आर्थिक समानता एवं संवैधानिक मूल्यों की स्थापना के संकल्प को दोहराया।

*इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी वाराणसी के अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे ने बयान जारी करते हुए कहा कि* नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी आज देश के करोड़ों युवाओं, छात्रो,किसानों, मजदूरों, महिलाओं, छोटे व्यापारियों तथा समाज के वंचित और कमजोर वर्गों की सशक्त आवाज़ हैं।राहुल गांधी जी ने हमेशा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दी है और संसद से लेकर सड़क तक आम जनता के अधिकारों की लड़ाई पूरी मजबूती के साथ लड़ी है। चाहे किसानों की समस्याएं हों, बेरोजगार युवाओं की चिंता हो, महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान का प्रश्न हो अथवा संविधान एवं लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा का विषय, राहुल गांधी जी ने हर मुद्दे पर निडरता और दृढ़ता के साथ अपनी आवाज बुलंद की है।राहुल गांधी जी का संपूर्ण राजनीतिक जीवन सत्य, संघर्ष, त्याग और जनसेवा की भावना से प्रेरित है। उन्होंने देश को जोड़ने, सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने तथा नफरत और विभाजन की राजनीति के विरुद्ध प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश देने का कार्य किया है। उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी देश के संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत है।राहुल गांधी जी की सोच केवल राजनीतिक नहीं बल्कि मानवीय मूल्यों पर आधारित है। वे हमेशा देश के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की चिंता करते हैं और उसकी आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। यही कारण है कि आज देश का युवा वर्ग उन्हें अपनी आशाओं और सपनों का प्रतिनिधि मानता है।राहुल गांधी जी का जन्मदिवस केवल एक नेता का जन्मदिवस नहीं बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय, समान अवसर और जनसेवा के संकल्प को मजबूत करने का अवसर है। कांग्रेस कार्यकर्ता उनके बताए मार्ग पर चलते हुए समाज के कमजोर, गरीब एवं जरूरतमंद वर्गों की सेवा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे।हम कांग्रेस जन ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, यशस्वी जीवन तथा राष्ट्रसेवा के लिए असीम ऊर्जा प्रदान करने की प्रार्थना करते है राहुल गांधी जी आने वाले समय में भी देश के युवाओं, किसानों, मजदूरों, गरीबों, महिलाओं एवं वंचित समाज के अधिकारों की आवाज़ बनकर लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करते रहेंगे।

कार्यक्रम में :- महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे,गणेश शंकर पाण्डेय,डॉ राजेश गुप्ता,सतनाम सिंह,मनीष मोरोलिया, ओमप्रकाश ओझा,संतोष चौरसिया,अब्दुल हमीद डोडे,प्रमोद वर्मा, नरसिंह दास,बह्मदत्त त्रिपाठी,विनोद शुक्ला,आकाश त्रिपाठी,विवेक यादव,आकाश मल्होत्रा,दीपक यादव,आशिष त्रिपाठी, रामजी गुप्ता,महेन्द्र,शशी सोनकर,कृष्णा लाल गौड़,जमील अंसारी समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे..!!

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

अमृतसरी कुलचे को GI टैग दिलाने के लिए डीसी कार्यालय में अहम बैठक, व्यापारियों ने किया स्वागत

पंजाब के मोगा में गोली मारकर युवक की हत्या, कार देने से मना करने पर हुआ था विवाद, दंपति समेत चार लोगों पर हुई एफ.आई.आर

पंजाब के होशियारपुर में प्रवासी मजदूर ने की पत्नी की हत्या, पेट में मारा चाकू चारपाई के नीचे छुपा रहा था शव, पंखा गिरने से चला पता

अमृतसर मे विघायक डॉ अजय गुप्ता ने मजीठ मंडी, दाल मंडी की सड़के बनवाने के विकास कार्य का किया उद्घाटन

एस.आई.आर.-2026 के तहत बी.एल.ओ. प्रशिक्षण अभियान जारी,हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा : उपायुक्त

गयाजी में 45 लाख लूटने के 2 आरोपी एनकाउंटर में जख्मी, लूटा गया सोना बरामद, पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे थे अपराधी

Leave a Comment