मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

मनेर शरीफ में सूफी महोत्सव का भव्य आयोजन, सलमान अली की प्रस्तुति ने बांधा समां, सूफियाना कलाम से झूमे दर्शक-श्रोता

On: June 29, 2026 1:43 PM
हमें फॉलो करें:

ad copy

बिहार (अफजल इमाम ’’मुन्ना’’)। बिहार में पटना जिले के मनेर स्थित सुप्रसिद्ध सूफी संत हजरत सुल्तानुल मखदूम शेख कमालुद्दीन अहमद याहिया मनेरी एवं मखदूम शाह दौलत मनेरी रहमतुल्लाह अलेह की दरगाह परिसर स्थित कैफेटेरिया में रविवार यानी 28 जून की शाम ’मनेर शरीफ सूफी महोत्सव-2026’ का भव्य आयोजन हुआ। जहां इस कार्यक्रम का उद्घाटन मनेर के विधायक भाई वीरेंद्र, मनेर शरीफ खानकाह के गद्दीनशी सैयद शाह तारिक एनायतुल्लाह फिरदोशी, मनेर नगर परिषद के सभापति विद्याधर विनोद व उपसभापति शंकर कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद जिला प्रशासन की ओर से अतिथियों को शॉल व पौधा भेंटकर सम्मानित किया गया।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि मनेर सूफी संतों की धरती रही है और इसके विकास के लिए उन्होंने लगातार सदन में आवाज उठाई है। उन्होंने कहा कि सूफीवाद का मूल संदेश भाईचारा, प्रेम और आपसी भेदभाव को समाप्त करना है। उन्होंने कहा कि उनका भी संकल्प है कि ’आपसी भेदभाव मिटाकर मनेर को आगे बढ़ाना है।’ मनेर नगर परिषद के सभापति विद्याधर विनोद व उपसभापति शंकर कुमार ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सूफी परंपरा की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला।

सूफी महोत्सव में उद्घाटन समारोह के बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय कलाकार सत्यप्रकाश गुप्ता व अमित कुमार ने सूफियाना कलाम से की। इसके बाद हिन्दुस्तान के मशहूर गायक सलमान अली ने ’अल्लाह हू… अल्लाह हू…’, ’याद नबी का गुलशन महका-महका लगता है…’, ’तेरे दर पर सर झुकाए बैठा हूं…’ और ’भर दो झोली मेरी या मोहम्मद…’ जैसे लोकप्रिय सूफी कलाम प्रस्तुत कर उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी प्रस्तुति पर देर रात तक दर्शक-श्रोता सूफियाना रंग में डूबे रहे।

इस कार्यक्रम में अनुमंडलाधिकारी अनिरुद्ध पांडेय, कार्यपालक पदाधिकारी सिद्धार्थ हर्षवर्धन, अधिवक्ता आसिफ अहमद, पार्षद भूपेंद्र कुमार, अंजू देवी, तौसीफ खान, रंजीत कुमार, पार्षद प्रतिनिधि सनोज कुमार, रणवीर कुमार सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी व श्रद्धालु मौजूद रहे। मनेर शरीफ में सूफी महोत्सव के दौरान पूरे परिसर में आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सौहार्दपूर्ण वातावरण देखने को मिला। स्थानीय व दूर-दराज से आए लोग मन्नतें मांगने और पूरा होने पर चादर पोशी करते नजर आए। बता दें कि, सूबे बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार भी कई बार मनेर शरीफ में हजरत सुल्तानुल मखदूम शेख कमालुद्दीन अहमद याहिया मनेरी एवं मखदूम शाह दौलत मनेरी रहमतुल्लाह अलेह की दरगाह में हाजीर होकर देश व राज्य में अमन-चैन और खुशहाली के लिए मन्नतें मांग कर जा चुके हैं।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

समस्तीपुर में जन संस्कृति मंच बिहार का 7वां राज्य सम्मेलन संपन्न, कविता और मुशायरे से गुलजार हुई सम्मेलन की सांस्कृतिक संध्या

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उठे सवालों का जवाब जरूरी, 13 करोड़ से अधिक नामों के मामले में सुप्रीम कोर्ट करे जांच- इन्तेखाब आलम

बिहारः जमुई के बाद अब समस्तीपुर में सरेराह नाबालिक से बदसलूकी, फोटो लेने रुकी युवती के साथ मनचलों ने किया ’बैड टच’, मंत्री बोले- ये अमेरिका और जापान में भी होता है  

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर पटना में बिहार कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, नेताओं व कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका

बिहारः जमुई के बाद अब समस्तीपुर में सरेराह नाबालिक से बदसलूकी, फोटो लेने रुकी युवती के साथ मनचलों ने किया ’बैड टच’, मंत्री बोले- ये अमेरिका और जापान में भी होता है 

Aaj Ka Good Luck (25th September 2026): 12 राशियों के शुभ संकेत और उपाय

Leave a Comment