मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

मऊरानीपुर में गूंजा जगदेव बाबू का नारा: प्रधानी से लेकर राजधानी तक कब्जा करेगा कुशवाहा समाज

On: September 14, 2026 5:39 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

*शिक्षा और शक्ति (तलवार) से नाता जोड़कर ही ताकतवर बनेगा समाज: राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश महतो*

*शहादत दिवस पर शिव पैलेस में उमड़ा जनसैलाब, महोबा में होगा अगला जिला स्तरीय कार्यक्रम*

*महिलाओं को मिलेगी 50% भागीदारी: केतकी कुशवाहा; पहली पीढ़ी मरेगी, तीसरी राज करेगी: बसावन भगत*

मऊरानीपुर झांसी (हरिमोहन श्रीवास) अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा जिला एवं मंडल झांसी के तत्वावधान में ‘बिहार लेनिन’ बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा के शहादत दिवस पर शिव पैलेस मऊरानीपुर में एक भव्य प्रांतीय पुण्यतिथि एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता झांसी मंडल अध्यक्ष कपिल कुशवाहा ने की। समारोह का संयुक्त संचालन जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुशवाहा एवं विधानसभा महासचिव रामाधार कुशवाहा ने किया। अंत में सभी आगंतुकों का आभार मंडल उपाध्यक्ष कन्हैयालाल कुशवाहा (प्रधान अक्सैव) ने व्यक्त किया।समारोह की शुरुआत में महासभा के पदाधिकारियों एवं आयोजक कमेटी द्वारा मुख्य अतिथि व अन्य विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण, पगड़ी पहनाकर और बैच लगाकर भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुशवाहा ने स्वागत भाषण प्रस्तुत कर सभी का अभिनंदन किया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा (भारत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशवाहा राकेश महतो (झारखंड) ने शाक्यमुनि तथागत गौतम बुद्ध के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके पश्चात अतिथियों ने सम्राट अशोक महान, महात्मा ज्योतिबा फुले, माता सावित्रीबाई फुले और बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

*तलवार और शिक्षा से करना होगा प्यार: राष्ट्रीय अध्यक्ष*मुख्य अतिथि

राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशवाहा राकेश महतो ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में कहा कि महासभा पूरे देश में कुशवाहा समाज को आर्थिक, सामाजिक, शैक्षिक और राजनीतिक रूप से सशक्त कर विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने समाज को प्रेरित करते हुए कहा, “यदि देश में कुशवाहा समाज को ताकतवर बनाना है, तो तलवार और शिक्षा दोनों से प्यार करना पड़ेगा। तलवार जहां शक्ति का प्रतीक है, वहीं शिक्षा से विकास के द्वार खुलते हैं।” उन्होंने सहकारिता से समृद्धि का मंत्र देते हुए कहा कि कुशवाहा समाज जन्म से जमीन का मालिक है और खेतों में हर प्रकार का उत्पादन खुद करता है, लेकिन ब्रांडिंग न होने से पीछे है। उन्होंने कई युवाओं को महासभा की सदस्यता दिलाई और उन्हें आर्थिक रूप से समृद्ध करने का भरोसा दिया। उन्होंने संगठन की सभी 28 विंगों को अनुशासन में कार्य करने का निर्देश दिया। महोबा से आए साथियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आल्हा-ऊदल से हमारा पुराना पारिवारिक नाता है और महासभा का अगला भव्य कार्यक्रम महोबा जिले में आयोजित करने की स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने मऊरानीपुर आयोजन कमेटी की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कार्यक्रम के लिए बधाई प्रेषित की।

*संगठन को बूथ स्तर तक ले जाना होगा: विजय कुमार कुशवाहा*

मुख्य वक्ता प्रदेश महासचिव विजय कुमार कुशवाहा (झांसी) ने कहा कि शोषितों, वंचितों और पिछड़ों के अधिकारों के लिए लड़ने वाले ‘बिहार लेनिन’ बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा के शहादत दिवस पर हम उन्हें नमन करते हैं। उत्तर प्रदेश में कुशवाहा समाज की आबादी 14 प्रतिशत से भी ज्यादा है। हमें प्रदेश के 18 मंडलों, 75 जिलों, 351 तहसीलों और 826 विकास खंडों के अंतर्गत आने वाले सभी नगरों व गांवों तक संगठन तैयार करना होगा। उन्होंने जिला अध्यक्षों से अपील की कि वे ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं, मेधावी छात्रों सहित नवनियुक्त IAS, PCS, डॉक्टरों, इंजीनियरों, खिलाड़ियों व कलाकारों का सम्मान करें। राजनीतिक भागीदारी पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हमें प्रधान, बीडीसी, जिला पंचायत सदस्य, विधायक और सांसद के चुनावों में समाज की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी तय करनी होगी, तभी प्रधानी से लेकर राजधानी तक हमारा कब्जा होगा। इसके लिए सामाजिक जनगणना और पीड़ित समाज की मदद करना हमारा कर्तव्य है।

*तीसरी पीढ़ी करेगी राज, जीत हमारी होगी: बसावन भगत*

बिहार सरकार के पूर्व गृह एवं कारागार मंत्री व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बसावन भगत ने बाबू जगदेव प्रसाद के ऐतिहासिक संघर्ष और उनकी शहादत की रोंगटे खड़े कर देने वाली गाथा सुनाई। उन्होंने जगदेव बाबू के शब्दों को याद करते हुए कहा, “जिस लड़ाई की बुनियाद आज मैं डाल रहा हूं, उसमें पहली पीढ़ी के लोग मारे जाएंगे, दूसरी पीढ़ी के लोग जेल जाएंगे और तीसरी पीढ़ी के लोग राज करेंगे, जीत अंतोगत्वा हमारी ही होगी।” उन्होंने बताया कि किस तरह 5 सितंबर 1974 को कुर्ता प्रखंड में 20 हजार लोगों की सभा को संबोधित करते समय षड्यंत्र के तहत पुलिस ने जगदेव बाबू पर गोली चलाई, उन्हें घसीटते हुए थाने ले गए और पानी मांगने पर उनकी छाती पर बंदूक के बटों से पसलियां तोड़ दीं। पानी की जगह उनके मुंह में पेशाब कर दी गई। ऐसे मौत के षड्यंत्र से भी न डरने वाले महान शहीद को समाज युगों-युगों तक नमन करता रहेगा।

*महिलाओं की होगी 50 प्रतिशत भागीदारी: केतकी कुशवाहा*

राष्ट्रीय संगठन सचिव श्रीमती केतकी कुशवाहा ने नारी सशक्तिकरण पर जोर देते हुए बड़ी घोषणा की कि अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा में महिलाओं की 50% भागीदारी रहेगी। उन्होंने अपील की कि जब तक महिलाएं घरों से बाहर निकलकर सामाजिक कार्यों में हिस्सा नहीं लेंगी, तब तक संपूर्ण समाज का भला नहीं हो सकता।उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सिंह कुशवाहा ने बताया कि संगठन को मजबूत करने के लिए पूरे प्रदेश को 6 भागों में बांटकर जिम्मेदारी दी गई है, जिसके तहत बुंदेलखंड का पूर्ण संगठन तैयार हो चुका है। उन्होंने शानदार आयोजन के लिए मऊरानीपुर कमेटी का धन्यवाद किया। इसके अलावा ग्वालियर से आए राष्ट्रीय महासचिव ओम प्रकाश कुशवाहा ने भी अपने ओजस्वी विचार रखे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा समाज के प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, पार्षद, समाजसेवियों, पत्रकारों, बुजुर्गों और महिलाओं को अंगवस्त्र एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

*समारोह में देश व बुंदेलखंड भर से जुटे प्रमुख पदाधिकारी*

इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में राष्ट्रीय, प्रांतीय एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों सहित हजारों की संख्या में स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व पूर्व युवा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत कुशवाहा, उमेश कुशवाहा (प्रदेश उपाध्यक्ष), बांकेलाल मौर्य (प्रदेश कोषाध्यक्ष), सौरभ कुशवाहा (प्रदेश प्रवक्ता), ज्ञानेश्वर कुशवाहा (राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी), एडवोकेट राकेश कुशवाहा (राष्ट्रीय सचिव), गोपाल कुशवाहा (मध्य प्रदेश संयोजक), रामपाल कुशवाहा लाला (जिला अध्यक्ष बांदा), एडवोकेट पी. कुशवाहा (मंडल उपाध्यक्ष चित्रकूट), एडवोकेट राम आसरे कुशवाहा, पूर्व सभासद वृंदावन कुशवाहा, कामता प्रसाद कुशवाहा (मंडल अध्यक्ष चित्रकूट), लखन कुशवाहा (जिला अध्यक्ष हमीरपुर), हरिराम कुशवाहा, मोहन कुशवाहा, मनमोहन कुशवाहा (ब्लॉक अध्यक्ष कबरई), चंदन सिंह कुशवाहा, लखन लाल, शिवदयाल, विजय कुशवाहा (युवा जिला अध्यक्ष महोबा), श्रीमती हेमलता कुशवाहा (महिला जिला अध्यक्ष झांसी), श्रीमती सीमा कुशवाहा (जिला उपाध्यक्ष), श्रीमती सीमा कुशवाहा (एडवोकेट हाई कोर्ट), महेश कुशवाहा (जिला महामंत्री), राघवेंद्र कुशवाहा (पूर्व पार्षद झांसी), लखन कुशवाहा (सभासद झांसी), विशाल कुशवाहा (चिरगांव जिला उपाध्यक्ष), भूपत कुशवाहा (नगर अध्यक्ष बरुआसागर), मन प्यारे कुशवाहा, हरेंद्र कुशवाहा, लखन कुशवाहा बगरा, नितिन कुशवाहा रानीपुर, पंकज कुशवाहा, विनोद कुशवाहा गुरसराय, आनंद कुशवाहा, हर्ष कुशवाहा, अभिषेक कुशवाहा, जगत सिंह कुशवाहा, परशुराम कुशवाहा, शिवम मौर्य, डॉक्टर बालचंद, अखिलेश सकरार, पर्वत सिंह, हरिश्चंद्र, वीरेंद्र, रामकिशोर भगत जी, शिवदयाल, प्रकाश, मुकेश, सौरभ, विजय चिरगांव, मनीष कुआ गांव, राकेश मऊ, पिंकू लोहारगांव, जेपी नाना, शैलेंद्र, चंद्रशेखर, श्रीमती मुन्नी देवी कुशवाहा शामिल हुए।वहीं मऊरानीपुर आयोजक कमेटी से मंडल अध्यक्ष कपिल कुशवाहा, कन्हैयालाल कुशवाहा, हरचरण कुशवाहा, राकेश (जिला सचिव), बहादुर कुशवाहा, सुंदरलाल, मनीष (तहसील अध्यक्ष), रामाधार कुशवाहा, दुर्गा प्रसाद कुशवाहा (पप्पू पवन डीजे), गणेश कुशवाहा (शिव पैलेस), वीरेंद्र कुशवाहा, बबलू, रामदास, राकेश आडतिया, हरि दयाल कुशवाहा (आर डी बाबूजी), मनीराम कुशवाहा, देशराज (न्याय पंचायत अध्यक्ष) एवं नरेश कुशवाहा सहित भारी संख्या में जनसमुदाय उपस्थित रहा।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment