मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

बरौनी रेल ट्रेन में लूट की बड़ी साजिश नाकाम, भागलपुर में 7 अपराधी गिरफ्तार, फरार सरगना की तलाश में छापेमारी

On: October 12, 2026 5:16 AM
हमें फॉलो करें:

ad copy

बिहार (अफजल इमाम ’’मुन्ना’’)। बिहार के विभिन्न रेलवे स्टेशनों व ट्रेनों में अपराध की घटनाऐं भी खूब हो रही हैं। त्योहारी सीजन को देखते हुए राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) भी अब काफी सक्रिय हो गई है। रेल अपराधी पुलिस के हत्थे भी चढ़े हैं। भागलपुर रेलवे स्टेशन पर बरौनी रेल ट्रेन में किसी बड़ी आपराधिक घटना और लूटपाट की साजिश रचते शनिवार को धरे गए सभी 7 आरोपितों को रेल पुलिस (जीआरपी) ने रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

पुलिसिया पूछताछ में इस अंतरजिला गिरोह के कई और सुराग हाथ लगे हैं, जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। जेल भेजे गए सभी 7 आरोपी मुख्य रूप से बेगूसराय जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के रहने वाले हैं, जिनमें हिमांशु कुमार पासवान, करण कुमार, हर्षित श्रीवास्तव, आफताब अंसारी, मो जरीफ, ऋषभ कुमार पासवान और रवि राज पासवान शामिल हैं।

इधर, इस गिरोह के फरार चल रहे सरगना छोटू उर्फ सोनू और जाकिर अंसारी की गिरफ्तारी के लिए रेल पुलिस लगातार सुरागकशी कर रही है और इसके लिए बेगूसराय जिला पुलिस से भी संपर्क साधकर संयुक्त रूप से छापेमारी की जा रही है। भागलपुर जीआरपी थाना के थाना प्रभारी नसीम अहमद का कहना है कि गिरफ्तार सभी आरोपियों से गहन पूछताछ के बाद उन्हें रविवार को नियमानुसार जेल भेज दिया गया है। जबकि, फरार सरगना और उसके एक अन्य साथी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

उन्होंने बताया कि आगामी त्योहारों के मद्देनजर रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जीआरपी और आरपीएफ द्वारा संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। रेल यात्रियों को लगातार जागरूक किया जा रहा है कि वे सफर के दौरान अपने सामान की खुद सुरक्षा करें, भीड़भाड़ में ट्रेन में चढ़ते समय अत्यधिक सतर्कता बरतें और किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा दिए गए बिस्कुट, चाय या अन्य खाद्य पदार्थ का सेवन बिल्कुल न करें। क्योंकि, अपराधी नशीला पदार्थ खिलाकर रेल यात्रियों को बेहोश कर उनके कीमती सामान चुरा लेते हैं।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment