मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

शारदीय नवरात्र पर मां के दरबार में पहुंचे BJP सांसद तरुण चुघ, देश के लिए की खास प्रार्थना

On: October 11, 2026 8:00 PM
हमें फॉलो करें:

ad copy

अमृतसर नितिन : शारदीय नवरात्र के पावन प्रथम दिन भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी एवं सांसद तरुण चुघ ने दिल्ली स्थित प्रसिद्ध झंडेवाला माता मंदिर में माथा टेककर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने मां दुर्गा के चरणों में नतमस्तक होकर देश की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की।

तरुण चुघ ने कहा कि शारदीय नवरात्र भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और शक्ति की उपासना का पावन पर्व है। मां दुर्गा की आराधना हमें अन्याय और नकारात्मकता के विरुद्ध खड़े होने, धर्म एवं सत्य के मार्ग पर चलने और राष्ट्र तथा समाज की सेवा के लिए समर्पित रहने की प्रेरणा देती है।

उन्होंने प्रार्थना की कि माता रानी की कृपा से देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े, हर परिवार के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आए तथा देशवासियों के बीच एकता, सद्भाव और राष्ट्रसेवा की भावना और मजबूत हो। तरुण चुग ने समस्त देशवासियों को शारदीय नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए मां दुर्गा से सभी के कल्याण और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment