लखनऊ (आलमबाग) मानक नगर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाया। मकान का ताला तोड अलमारी मे रखी नकदी समेत सोने-चांदी के जेवरात सहित कीमती मोबाइल फोन चोरी घटना को अंजाम दे फरार हो गए।
मूल रूप से ग्राम खभोर, पोस्ट ताला, थाना दिलीपपुर, जनपद प्रतापगढ़ निवासी सचिन सिंह पुत्र स्वर्गीय कृष्ण कुमार सिंह ने बताया बताया वह वर्तमान मे मानक नगर थाना क्षेत्र स्थित चित्रगुप्त नगर मे किराये पर रहता है।
बीते 21 जून की सुबह करीब 10 बजे वह घर में ताला लगाकर ड्यूटी पर गया था। बीते 22 जून की रात करीब 11:45 बजे जब वह वापस लौटा तो घर का मुख्य दरवाजा और अलमारी के ताले टूटे हुए थे और कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। चोर घर की अलमारी मे रखे सोने-चांदी के जेवरात सहित करीब 30 हजार रुपये नकद तथा एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन चोरी में चला गया।
घटना की जानकारी होने पर उसने स्थानीय मानक नगर थाने मे पुलिस से लिखित शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीड़ित की शिकायत पर मंगलवार को चोरी की धारा मे केस दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है ़।










