मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

फर्जी LLB डिग्री से बने वकील : प्रयागराज़ मे 39 पर FIR,105 अधिवक्ताओं पर लटक रही तलवार

On: August 11, 2026 8:45 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

National ( नितिन ) : प्रयागराज की सिविल लाइंस पुलिस ने कथित तौर पर एलएलबी के फर्जी अंक पत्र के आधार पर नामांकन कराने और वकालत का प्रमाण पत्र हासिल करने वाले 39 अधिवक्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सिविल लाइंस थाना के प्रभारी निरीक्षक रामाश्रय यादव ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि राज्य विधिज्ञ परिषद के सचिव आरके शुक्ला ने ऐसे 105 अधिवक्ताओं के खिलाफ तहरीर दी है जिन्होंने कथित तौर पर फर्जी अंक पत्र के आधार पर सीओपी हासिल किया और वकालत कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 3 दिनों में 39 अधिवक्ताओं के खिलाफ अलग-अलग प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं और अगले 1-2 दिनों में शेष अधिवक्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर इस मामले की विवेचना शुरू की जाएगी।

पुलिस द्वारा शुक्रवार को सहारनपुर निवासी दीपक कश्यप के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने मोहम्मद कफील बनाम उप्र सरकार के मामले में ती3 जून, 2026 को पारित आदेश में निर्देश दिया था कि बार काउंसिल, उप्र में पंजीकृत ऐसे अधिवक्ता जिनकी डिग्री सत्यापन के दौरान फर्जी पाई गई, उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाए।

तहरीर के मुताबिक, दीपक कश्यप ने सीओपी आवेदन के साथ जो डिग्री संलग्न की थी, उसके सत्यापन के लिए उसे श्रीधर विश्वविद्यालय, पिलानी, राजस्थान प्रेषित किए जाने पर यह आख्या प्राप्त हुई कि अभिलेख के अनुसार, अंक पत्र की छायाप्रति गलत एवं असत्य है। यादव ने बताया कि कश्यप के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) (धोखाधड़ी), 338 (जाली दस्तावेज तैयार करने की जालसाजी), 336(3) (छल करने के इरादे से जाली दस्तावेज तैयार करना) और 340(2) (जाली दस्तावेज को असली के रूप में उपयोग करना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

जजों को पैन समेत टैक्स की जानकारी आईटी विभाग से करनी होगी सांझा, दिल्ली हाई कोर्ट ने बताई वजह

राहुल गांधी की महिला और बच्चे के साथ नाव में फोटो हुई वायरल,गिरिराज सिंह ने पूछा कौन है यह परिवार, कांग्रेस ने दिया जवाब

NDA संसदीय दल की बैठक में मंगल मिलन में गूंजा वंदे मातरम,पीएम मोदी समेत सांसदों ने लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के लगे जयकारे

15 अगस्त के चलते जम्मू कश्मीर में बढ़ाई गई सुरक्षा, सिक्योरिटी करी गई टाइट, जगह-जगह पुलिस की तैनाती

आकाश आनंद का सपा-भाजपा पर सीधा प्रहार, बोले— ‘विज्ञापनों पर 7,000 करोड़ उड़ाने वाली सरकार युवाओं को दे रोजगार’

School bus fire : चलती स्कूल की बस बनी आग का गोला दर्जनों बच्चे थे अंदर,देखते-देखते बस जलकर हुई खाक

Leave a Comment