मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

पंजाब के फगवाड़ा के लॉ गेट पर मचा बवाल, गार्डों और युवकों मे झड़प…पत्थरबाजी-कांच के बोतलें व फायरिंग के लगे आरोप

On: August 20, 2026 4:14 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

पंजाब नितिन : फगवाड़ा के गांव चहेडू के पास बदनाम लॉ गेट क्षेत्र में स्थित एक निजी कंपनी के सुरक्षा गार्डों और कुछ लोगों के बीच गत रात जमकर हंगामा होने की सूचना मिली है। इलाके में दोनों पक्षों में अचानक हुई हिंसक झड़प से क्षेत्र में भारी तनाव व्याप्त हो गया बताया जा रहा है। घटना के दौरान हमलावरों द्वारा ईंट-पत्थर और कांच की बोतलें फेंकने के साथ-साथ कथित तौर पर 3 हवाई फायर करने के भी आरोप लगाए जा रहे हैं। हालांकि फायरिंग हुई हैं अथवा नहीं इसको लेकर फगवाड़ा पुलिस द्वारा बारीकी से जांच की जा रही है।

इस पूरी वारदात में सुरक्षा का जिम्मा संभाल रहे निजी कंपनी के 2 सुरक्षा गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए तुरंत फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर और सिविल अस्पताल पहुंची तथा मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार लॉ गेट के पास तैनात निजी सुरक्षा गार्डों और एक कार चालक के बीच विवाद की शुरुआत तेज रफ्तार वाहन को रोकने से हुई। ड्यूटी पर तैनात एक महिला सुरक्षा गार्ड ने बताया कि वह अपने कार्यस्थल के पास मौजूद थी कि तभी अत्यधिक तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने उसे टक्कर मारने का प्रयास किया।

जब महिला गार्ड ने गाड़ी रुकवाकर चालक से इतनी तेजी से वाहन चलाने का कारण पूछा तो आरोपी चालक ने उसके साथ गाली-गलौज और बदसलूकी करनी शुरू कर दिया। विवाद के बाद आरोपी चालक मौके से चला गया लेकिन कुछ ही देर में वह अपने साथ करीब 30 से 40 हथियारबंद और हमलावर युवकों का समूह लेकर वापस आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों और पीड़ित निजी कंपनी के सुरक्षा गार्डों के अनुसार हमलावरों ने आते ही वहां मौजूद उनपर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया तथा बियर की बोतलें फेंकनी शुरू कर दीं। पीड़ित महिला गार्ड ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने दहशत फैलाने के इरादे से वहां कम से कम 3 राउंड गोलियां भी चलाईं, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

हमलावर तलवारों और अन्य धारदार हथियारों से लैस होकर आए थे तथा उन्होंने निजी सुरक्षा गार्डों को निशाना बनाकर हिंसक कार्रवाई की। सुरक्षा कर्मियों ने जब अपना बचाव करने के लिए भागने की कोशिश की तो हमलावरों ने अपने वाहन से भाग रहे एक सुरक्षा गार्ड को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में घायल हुए विशाल नामक सुरक्षा गार्ड ने बताया कि जब भीड़ ने उन पर हमला किया तो वे जान बचाने के लिए भाग रहे थे। उसी दौरान पीछे से आई एक तेज रफ्तार गाड़ी ने उसे सीधी टक्कर मार दी और वाहन का पहिया उसकी टांग पर चढ़ गया।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह वहीं सड़क पर गिर पड़ा और उसके सिर तथा शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और साथियों की मदद से घायल सुरक्षा गार्डों को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जहां सरकारी डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार घायल गार्ड के पैर पर गंभीर चोटें आई हैं। उधर आधी रात को सिविल अस्पताल में घायलों के पहुंचने और समर्थकों के एकित्र होने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया। पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

जांच अधिकारी ने बताया कि अस्पताल में विशाल नाम का एक युवक भर्ती मिला है, जिसकी टांग पर गंभीर चोट आई है और उसका मैडिकल कराया जा रहा हैं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि फायरिंग की बात के संबंध में अभी तथ्यों की जांच की जा रही है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment