मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

प्रेमी ने महिला से शादी करने की चाहत में उसके दो बेटों की कर दी हत्या, कुएं में मिले शव

On: August 23, 2026 6:53 PM
हमें फॉलो करें:

ad copy

नेशनल ( नितिन ): मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में एक व्यक्ति ने एक महिला से शादी करने की चाहत में उसके दो नाबालिग बेटों का अपहरण करके हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मामला जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र का है और दोनों बच्चों के शव जुझार नगर थाना क्षेत्र के बारीगढ़ में एक कुएं से बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण और हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, लवकुशनगर के सिद्दन मोहल्ला निवासी निरपत यादव के बेटे सचिन यादव (11) और प्रेम यादव (9) शुक्रवार दोपहर स्कूल की छुट्टी के बाद घर नहीं लौटे। उन्होंने बताया कि काफी देर तक बच्चों के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की और जब कोई सुराग नहीं मिला तो बच्चों की मां संगीता यादव ने लवकुशनगर थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया।

छतरपुर के पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों से जांच शुरू की और पाया कि बालकेश सिंह नामक युवक दोनों बच्चों को अपने साथ ले गया है। उन्होंने कहा कि इसके बाद पांच थानों की टीमों को आरोपी की तलाश में लगाया गया। सकलेचा ने बताया कि रविवार को सूचना मिली कि जुझार नगर थाना क्षेत्र के बारीगढ़ में एक कुएं से दोनों बच्चों के शव बरामद हुए हैं। उन्होंने कहा, “घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।”

पुलिस के मुताबिक, आरोपी बालकेश सिंह परिवार का परिचित था और उसका बच्चों के घर आना-जाना था। पुलिस ने बताया कि इसी वजह से बच्चे उसके साथ सहजता से चले गए। उन्होंने कहा कि बच्चों की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा। लवकुशनगर के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) नवीन दुबे ने बताया कि महिला के बयान के अनुसार आरोपी उसके संपर्क में था और कथित तौर पर वह उससे शादी करना चाहता था।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने जंडियाला गुरु हलके से 64वीं तीर्थ यात्रा बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बिक्रम में सर्विस रिवॉल्वर से महिला सिपाही के पति के सिर में लगी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत

अमृतसर के शहरी विधायक डॉ अजय गुप्ता ने गलियों में सीवरेज व्यवस्था डलवाने के विकास कार्यों के किए उद्घाटन

पराली के उचित प्रबंधन के लिए 16 हजार से अधिक मशीनों की खरीद; किसानों को 183 करोड़ रुपये की सब्सिडी जारी: प्रभबीर सिंह बराड़

Aaj Ka Good Luck (30th September 2026): राशियों के शुभ संकेत और उनके उपाय

करोड़ों की ठगी करने वाला 25000 का इनामी पूर्व EMO डॉ वीरेंद्र सिंगारिया पत्नी सहित चंडीगढ़ से गिरफ्तार

Leave a Comment