मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

पति के अफेयर का पता चला तो महिला को सास व पति ने पिलाया हार्पिक, पूरा मामला जान कांप उठेगी रूह

On: August 23, 2026 6:17 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

पंजाब (जालंधर) (नितिन): एक स्थानीय व्यक्ति पर अपनी पत्नी को कथित तौर पर हार्पिक पिलाकर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगा है। फोर्टिस अस्पताल में उपचाराधीन महिला द्वारा जज के समक्ष बयान दिए जाने के बाद पुलिस ने उसके पति और सास के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज कर ली है। जानकारी के अनुसार 21 अगस्त को जज साहिबा नमिता शर्मा (जे.एम.आई.सी.), जालंधर के समक्ष फोर्टिस अस्पताल में उपचाराधीन नेहा, पत्नी उमंग बस्सी, निवासी करतारपुर का बयान दर्ज किया गया। बताया जा रहा है कि उपचार के दौरान नेहा बोलने की स्थिति में नहीं थी। ऐसे में जज साहिबा की मौजूदगी में उसने अपने हाथ से लिखकर बयान दिया।

नेहा ने अपने बयान में आरोप लगाया कि उसके पति उमंग बस्सी के सतनाम कौर नामक युवती के साथ विवाहेतर संबंध थे, जिसकी जानकारी उसे थी। इसी बात को लेकर गत 19 अगस्त को उसके पति और सास ने कथित तौर पर उसे हार्पिक पिला दिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। जज के समक्ष बयान दर्ज होने के बाद पुलिस ने उमंग बस्सी और उसकी मां कुसम बस्सी के खिलाफ बी.एन.एस. की धारा 123, 109 और 85 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

नेहा के भाई अमरीश कुमार, निवासी धुरी ने बताया कि उनकी बहन के साथ यह घटना 19 अगस्त को हुई थी और उसे उसी शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें घटना की जानकारी उमंग बस्सी के जीजा पंकज दुआ ने करीब 24 घंटे बाद 20 अगस्त को दी थी। अमरीश कुमार ने बताया कि जब वह अस्पताल पहुंचे तो उनकी बहन वेंटिलेटर पर थी और उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि परिवार ने गत दिवस से लगातार करतारपुर पुलिस से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उमंग बस्सी शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे तक अस्पताल में मौजूद था, लेकिन बाद में वह अपनी मां और बेटी के साथ किसी वाहन में बैठकर वहां से चला गया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है। पीड़ित ने बताया कि उसकी बहन की शादी 7 साल पहले उमंग बस्सी से हुई थी और उसकी एक 6 साल की बेटी भी है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही बहन अपनी बेटी को देखना चाहती है परंतु अब जीजा और मां बेटी साथ लेकर फरार हो गए।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment