मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

पति की मौत के बाद गोद लिया बच्चा, क्या मिलेगा संपत्ति में हक,इलाहाबाद हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

On: August 11, 2026 2:21 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि पति की मौत के बाद यदि कोई विधवा एक बच्चे को गोद लेती है, तो वह बच्चा मृतक पति का भी पुत्र माना जाएगा और उसे पति की संपत्ति में उत्तराधिकार का अधिकार मिलेगा। न्यायमूर्ति चंद्र कुमार राय ने प्रयागराज के राम कृपाल द्वारा 1983 में दायर याचिका खारिज करते हुए यह फैसला सुनाया। याचिका में चकबंदी अधिकारी के उस आदेश को चुनौती दी गई थी, जिसमें मोती रानी और उनके दिवंगत पति मुरलीधर के गोद लिए हुए पुत्र रामजी को मुरलीधर की संपत्ति में उत्तराधिकार का अधिकार दिया गया था।

मामले के अनुसार, मुरलीधर की मौत के समय उसकी कोई संतान नहीं थी, जिसके बाद उनकी संपत्ति का हिस्सा उनकी पत्नी मोती रानी को मिला। रामजी ने दावा किया कि मोती रानी ने 2 अगस्त 1960 को विधिवत गोद लेने के विलेख के माध्यम से उन्हें गोद लिया था, इसलिए वह मुरलीधर की संपत्ति के उत्तराधिकारी हैं। अदालत ने अपने 30 जुलाई के निर्णय में उच्चतम न्यायालय के सावन राम बनाम कलावंती मामले के फैसले का हवाला देते हुए कहा कि चकबंदी अधिकारियों द्वारा यह निष्कर्ष निकालने में कोई अवैधता नहीं है कि रामजी, मोती रानी और मुरलीधर के गोद लिए हुए पुत्र के रूप में उत्तराधिकार प्राप्त करेंगे।

उच्च न्यायालय ने सुभाष मिसिर मामले के एक अन्य निर्णय का भी उल्लेख किया, जिसमें कहा गया था कि विधवा द्वारा गोद लिया गया पुत्र, उसके मृतक पति का भी पुत्र माना जाएगा और विधवा की मौत के बाद वह पति की संपत्ति का वैध उत्तराधिकारी होगा। अदालत ने इसी आधार पर राम कृपाल की याचिका खारिज कर दी।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

वंदे मातरम बिल को महामहिम राष्ट्रपति की मंजूरी,लाल किले पर इस बार दिखेगा नया बदलाव

IPL का मशहूर खिलाड़ी रेप केस में गिरफ्तार, बंगाल पुलिस ने दिल्ली कैपिटलस के बल्लेबाज को हिरासत में लिया

मानसून का कहर : हिमाचल में अब तक 157 लोगों की मौत, 886 करोड रुपए का नुकसान, मौसम विभाग ने 5 जिलों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट

CJP ने पुलिस करवाई पर उठाये सवाल, छात्रों पर लाठी चार्ज करके क्या हो रहा झारखण्ड सरकार को हांसिल, वजह बताने की हो रही मांग

जजों को पैन समेत टैक्स की जानकारी आईटी विभाग से करनी होगी सांझा, दिल्ली हाई कोर्ट ने बताई वजह

राहुल गांधी की महिला और बच्चे के साथ नाव में फोटो हुई वायरल,गिरिराज सिंह ने पूछा कौन है यह परिवार, कांग्रेस ने दिया जवाब

Leave a Comment