मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति बैंकिंग जीवनशैली

पंजाब मे होने वाले विधान सभा चुनाव के मद्देनजर मतदाता सूची की विशेष गड़ना हेतु जिला प्रशासनिक कार्यालय अमृतसर में हेल्प डेस्क स्थापित

On: May 28, 2026 12:59 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुसार मतदाता सूची की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को ध्यान में रखते हुए जिला स्तर पर जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स, अमृतसर में एक विशेष हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। यह जानकारी श्री रुपिंदरजीत सिंह, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज)-कम-अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी, अमृतसर द्वारा दी गई।

इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि इस हेल्प डेस्क का मुख्य उद्देश्य SIR के दौरान चुनाव सेवाओं तक आसान पहुंच सुनिश्चित करना तथा सभी योग्य नागरिकों, विशेषकर दिव्यांग, प्रवासी और बुजुर्ग मतदाताओं की चुनाव प्रक्रिया में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करना है। इस हेल्प डेस्क के माध्यम से मतदाताओं को कई महत्वपूर्ण सेवाएं और सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। यहां आने वाले नागरिकों को SIR की समय-सीमा, नई वोट बनवाने, संशोधन करवाने अथवा वोट कटवाने के लिए आवश्यक दस्तावेजों संबंधी पूर्ण जानकारी दी जाएगी। इसके अतिरिक्त मतदाताओं को पिछली अंतिम SIR वर्ष-2003 की मतदाता सूची के रिकॉर्ड के साथ खोज और लिंक करने में भी सहायता प्रदान की जाएगी।

हेल्प डेस्क का स्टाफ मतदाताओं को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से Enumeration Form भरने और जमा करवाने में भी सहायता करेगा। प्रवासी मतदाताओं की सुविधा के लिए उनके वर्तमान और पूर्व विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की पहचान करने में विशेष सहायता दी जाएगी ताकि उनका पंजीकरण सही स्थान पर सुनिश्चित किया जा सके। इसके साथ ही नागरिकों को वोटर हेल्पलाइन नंबर 1950 और ऑल-इनक्लूसिव मोबाइल ऐप (ECINet) की विशेषताओं, विशेषकर ‘Book a Call with BLO’ सुविधा के बारे में जागरूक किया जाएगा।l

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment