मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

पंजाब के मोगा में गोली मारकर युवक की हत्या, कार देने से मना करने पर हुआ था विवाद, दंपति समेत चार लोगों पर हुई एफ.आई.आर

On: June 19, 2026 10:30 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

पंजाब के मोगा जिले में थाना समालसर पुलिस ने कार देने से इनकार करने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की गोली मार कर हत्या करने के आरोप में पति-पत्नी समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को दिए बयान में गांव चीदा निवासी तेजिंदर सिंह उर्फ जिंदी ने बताया कि उसकी अमनदीप सिंह बराड़ से दोस्ती थी अमनदीप अक्सर तेजिंदर की कर ले जाता था परिवार की आपत्ति के बाद तेजेंद्र ने अमनदीप को कर देना बंद कर दिया जिससे दोनों के बीच फोन पर कहा सुनी हो गई। इसके बाद अमनदीप की पत्नी ने जान से मारने के लिए उकसाया शिकायतकर्ता के अनुसार 17 जून की रात तेजेंद्र अपने भाई जसकरण सिंह उर्फ गग्गू के साथ गांव सुखानंद स्थित अमनदीप सिंह के घर गया वहां दोनों पक्षों में बहस हुई इसी दौरान अमनदीप सिंह घर के अंदर चला गया। आरोप है कि उसकी पत्नी गुरप्रीत कौर ने अपने बेटे मनिंदर सिंह को पिस्तौल लाने को कहा मनिंदर सिंह घर के अंदर से पिस्तौल लाकर अपने पिता को दे दी शिकायत में कहा गया है कि गुरप्रीत कौर ने दोनों भाइयों को जान से मारने के लिए उत्साहित किया जिसके बाद अमनदीप सिंह बराड़ ने अपने घर की दीवार के ऊपर से पिस्तौल से फायर कर दिया गोली जसकरण सिंह उर्फ गग्गू के दाहिने कंधे पर लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा इसी घटना के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति भी आरोपियों की मदद करता नज़र आया। इलाज के दौरान अस्पताल में जसकरण सिंह उर्फ गग्गू ने दम तोड़ दिया। आपको बता दें कि घायल जसकरण सिंह को पहले सिविल अस्पताल वक्त भाई और फिर आदेश अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई समालसर पुलिस ने अमनदीप सिंह बराड़ उसकी पत्नी गुरप्रीत कौर बेटे मनिंदर सिंह और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 103 3/5 बीएस और 25/27/54/59 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है वहीँ पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

ईओ विमल कुमार हत्याकांडः दानापुर में श्रद्धांजलि सभा में उठी 2 करोड़ मुआवजा व सरकारी नौकरी और दोषियों को फास्ट ट्रायल में फांसी देने की मांग

अमृतसर में बहन घर नहीं आई तो भाई ने तोड़ा पैर 15 सेकंड में किए लोहे की रोड से 12 वार मायके से ससुराल लौट रही थी महिला

Red alert : मानसून हुआ सक्रिय दिल्ली चंडीगढ़ पंजाब समेत कई राज्यों में जारी किया मौसम विभाग ने अलर्ट

रिश्ते हुए शर्मसार जीजा ने साली के साथ पार की सारी हदें, जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

बसों की हड़ताल से पंजाब मे सफर हुआ बेहाल, बसों की खिड़की पर लटकती दिखी महिलाएं

पार्क में टहल रही महिला पर पिटबुल डॉग ने किया हमला घूम रही महिला को नोच नोच कर किया घायल

Leave a Comment