पंजाब के मानसा में भाभी के अवैध संबंधों से नाराज देवर ने बॉयफ्रेंड का कत्ल कर दिया आरोपी ने उसे भाई के सुसाइड का जिम्मेदार मानते हुए साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची जब युवक घर से सब्जी लेने के लिए मंडी जा रहा था तभी उसने रॉड और कृपाण से हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के बड़े भाई ने एक हफ्ते पहले ही सुसाइड किया था छोटे भाई को शक था कि उसके बड़े भाई ने अपनी पत्नी के अवैध संबंधों का पता चलने पर ही ऐसा कदम उठाया है। पुलिस ने मामले में शुक्रवार को मुख्य आरोपी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक आरोपी की तलाश जारी है।
अब जानिए क्या है पूरा मामला
सब्जी मंडी जाते समय घेर कर रॉड कृपाण से हुआ हमला मानसा के एसपी भागीरथ सिंह मीणा ने बताया कि 17 जून की सुबह हरदीप सिंह 28 गांव दरियापुर खुर्द स्थित अपने घर से सब्जी मंडी जाने के लिए निकला था रेलवे पाठक के नजदीक पहले से घात लगाकर बैठे आरोपियों ने उसे घेर लिया और रॉड कृपान से ताबड़तोड़ हमला कर दिया हमले में गंभीर रूप से घायल हरदीप सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आपको यह भी बता दें कि एक ही गांव के रहने वाले हैं मृतक और आरोपी पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक हरदीप सिंह और सभी आरोपी गांव दरियापुर खुर्द के ही निवासी हैं घटना के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच शुरू की और विभिन्न पहलुओं पर पड़ताल की।

मृतक सब्जी मंडी में मुनीम का काम करता था।
बदला लेने के लिए रची हत्या की साजिश में पुलिस के अनुसार भाई की मौत से आहत मती सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर हरदीप सिंह की हत्या की योजना बनाई आरोपियों ने उसकी गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू करी और मौका मिलते ही मंडी जाते समय उसे घेर कर मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल पुलिस ने विशेष टीमे बनाकर 36 घंटे में ही हत्या का खुलासा कर दिया यही नहीं आपको बता दें वारदात के तुरंत बाद मानसा पुलिस ने अलग-अलग जांच टीमों का गठन किया तकनीकी साक्षय और जमीनी इनपुट के आधार पर पुलिस ने 36 घंटे के अंदर चार नाम जत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा जबकि अभी भी एक फरार बताया जा रहा है। एसपी भागीरथ सिंह मीणा के अनुसार मुख्य साजिश करता मती सिंह, मनप्रीत सिंह उर्फ लड़ी और मनप्रीत सिंह उर्फ जग्गा डॉन को गिरफ्तार कर लिया गया है वहीं चौथा आरोपी सनी सिंह अभी फरार है पुलिस इसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।








