मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

झांसी: नाबालिग से छेड़खानी के आरोपी पुजारी को गिरफ्तार करने की मांग, कुशवाहा महासभा ने पीड़ित परिवार को दिया समर्थन

By ENN
On: August 10, 2026 11:40 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy


झांसी (हरिमोहन श्रीवास) – थाना समथर के अंतर्गत ग्राम बसोना (पोस्ट बेलवा मोठ) में एक नाबालिग बच्ची के साथ स्थानीय मंदिर के पुजारी द्वारा छेड़खानी का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा में भारी आक्रोश है। गुरुवार को महासभा के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया।।

महासभा के प्रदेश महासचिव विजय कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में ग्राम बसोना पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। पीड़ित व्यक्ति जितेंद्र उर्फ कुलदीप कुशवाहा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूंछ मंडल के B.L.A. 2 पद पर कार्यरत हैं। आरोप है कि स्थानीय मंदिर के पुजारी राकेश उर्फ गुड्डन विदुआ ने उनकी नाबालिग बेटी के साथ गलत नीयत से छेड़खानी की।


कुशवाहा समाज ने पुलिस और प्रशासन से पुरजोर मांग की है कि आरोपी पुजारी को तत्काल गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पाक्सो (POCSO) एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाए और उसे जेल भेजा जाए। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि वे न्याय की इस लड़ाई में हर परिस्थिति में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में पूर्व युवा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत सिंह कुशवाहा, जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र जी कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष विशाल कुशवाहा, संगठन मंत्री भगवान सिंह छोटू जमीदार और राम खिलौने कुशवाहा आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। सभी ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो समाज आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

ENN

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

मानसून का कहर : हिमाचल में अब तक 157 लोगों की मौत, 886 करोड रुपए का नुकसान, मौसम विभाग ने 5 जिलों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट

फर्जी LLB डिग्री से बने वकील : प्रयागराज़ मे 39 पर FIR,105 अधिवक्ताओं पर लटक रही तलवार

आकाश आनंद का सपा-भाजपा पर सीधा प्रहार, बोले— ‘विज्ञापनों पर 7,000 करोड़ उड़ाने वाली सरकार युवाओं को दे रोजगार’

पति की मौत के बाद गोद लिया बच्चा, क्या मिलेगा संपत्ति में हक,इलाहाबाद हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

झांसी की परमार्थ संस्था को दिल्ली में मिला राष्ट्रीय ‘वाटर एक्सीलेंस अवार्ड’

सऊदी अरब में दिखा सोफा फैक्ट्री मे भीषण आग का तांडव, बांग्लादेशी 16 नागरिकों की जलकर मौत, खौफनाक वीडियो हुआ वायरल

Leave a Comment