मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

जालंधर: Padrino Restaurant संचालक को CIA स्टाफ बनकर दो युवकों ने दी धमकी

On: September 7, 2026 4:49 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

पंजाब जालंधर(नितिन)): अर्बन एस्टेट फेज-2 स्थित Padrino Restaurant के संचालक अरुणदीप सिंह ने दो अज्ञात व्यक्तियों पर खुद को CIA स्टाफ का कर्मचारी बताकर धमकाने का आरोप लगाया है।

अरुणदीप सिंह के अनुसार, स्कॉर्पियो में सवार दो युवक रेस्टोरेंट के मुख्य गेट की बजाय किचन के रास्ते अंदर आए। पूछताछ करने पर उन्होंने खुद को CIA स्टाफ का कर्मचारी बताया और गुरविंदर नाम के व्यक्ति के बारे में पूछने लगे। जब उन्हें बताया गया कि इस नाम का कोई व्यक्ति रेस्टोरेंट में काम नहीं करता, तो उन्होंने संचालक को धमकी देते हुए कहा कि गुरविंदर को बता देना कि वे यहां आए थे। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने हथियार भी दिखाया।

घटना के बाद अरुणदीप सिंह ने थाना-7 के SHO को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि उन्होंने करीब तीन महीने पहले ही यह रेस्टोरेंट टेकओवर किया है और इससे पहले यहां कोई अन्य रेस्टोरेंट संचालित होता था। रेस्टोरेंट संचालक का कहना है कि उनके साथ पहले भी दो बार हमला हो चुका है। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि यदि आरोपी फर्जी CIA कर्मचारी बनकर लोगों को धमका रहे हैं, तो उन्हें जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment