मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

जालंधर में सलून के बाहर पार्किंग कर्मचारी पर हमला, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

On: August 23, 2026 4:00 AM
हमें फॉलो करें:

ad copy

पंजाब जालंधर( नितिन ): चुनमुन चौक के पास दिनदहाड़े पार्किंग कर्मचारी पर हमला होने से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि Looks Unisex Salon  के बाहर पार्किंग में काम करने वाले एक कर्मचारी पर कुछ लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसे जोहल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

घटना थाना डिवीजन नंबर-6 के क्षेत्र की बताई जा रही है। वारदात के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सलून के बाहर लगे CCTV कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में कुछ लोग पार्किंग कर्मचारी के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

वहीं, कर्मचारी के साथियों का आरोप है कि पास स्थित शराब के ठेके से जुड़े कुछ कर्मचारी वहां लोगों को शराब पिलाते हैं। इसको लेकर पहले भी उन्हें समझाया गया था। आरोप है कि इसी विवाद के चलते आज पार्किंग कर्मचारी को निशाना बनाया गया। हालांकि, हमले की असल वजह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

घटना की सूचना मिलने पर थाना डिवीजन नंबर-6 की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस CCTV फुटेज खंगालने के साथ दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रही है। पुलिस के मुताबिक, जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

अमृतसर मे जिला स्तरीय किसान प्रशिक्षण कैंप एवं कृषि प्रदर्शनियां 8 अक्टूबर को इंदर फार्म, जंडियाला गुरु में होगा शुरू

पंजाब के जल आपूर्ति मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां द्वारा बहु-करोड़ीय आपूर्ति योजना का उद्घाटन,266.95 करोड़ रुपये की लागत वाली नहरी जल आधारित बहुपक्षीय जल आपूर्ति योजना से 167 गांवों के 45 हजार से अधिक घरों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल

लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने जंडियाला गुरु हलके से 64वीं तीर्थ यात्रा बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

खेलां वतन पंजाब दियां-2026’ के तहत जिला स्तरीय खेलों का नौवां दिन,विभिन्न खेल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन

बिक्रम में सर्विस रिवॉल्वर से महिला सिपाही के पति के सिर में लगी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत

अमृतसर के रणजीत एवेन्यू पुलिस थाना नई इमारत में शिफ्ट, ट्रैफिक जाम से शहरवासियों को बड़ी राहत: करमजीत सिंह रिंटू

Leave a Comment