मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

चंडीगढ़ में विस्फोटक सामग्री मिलने के बाद गुरदासपुर में हाई अलर्ट, BSF और सैन्य इलाकों पुलिस की पैनी नजर

On: August 24, 2026 1:18 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

पंजाब , (नितिन ): चंडीगढ़ के सेक्टर-43 बस स्टैंड के पीछे जंगल में टिफिन बम और विस्फोटक सामग्री मिलने के बाद पंजाब भर में हाई अलर्ट के चलते सीमावर्ती जिला गुरदासपुर में भी सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। गुरदासपुर में बीएसएफ मुख्यालय और सैन्य इलाकों के आसपास पंजाब पुलिस द्वारा विशेष एंटी-सैबोटेज जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीमों ने संवेदनशील स्थानों और आने-जाने वाले रास्तों की बारीकी से जांच की।

जानकारी देते हुए एस.पी. डी.के. चौधरी ने बताया कि पंजाब भर में इस समय हाई अलर्ट जारी है। डी.आई.जी. बॉर्डर रेंज हरमनबीर सिंह गिल के दिशा-निर्देशों के तहत सीमावर्ती जिला गुरदासपुर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। खास तौर पर बीएसएफ मुख्यालय और सैन्य इलाकों के आसपास पुलिस द्वारा निगरानी बढ़ाकर चप्पे-चप्पे की जांच की जा रही है।

पुलिस द्वारा संवेदनशील स्थानों के साथ-साथ उन इलाकों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है, जहां किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती है। एंटी-सैबोटेज टीमों द्वारा लावारिस वस्तुओं, संदिग्ध सामान और अन्य संभावित खतरों की जांच की जा रही है।

यह कड़े सुरक्षा प्रबंध चंडीगढ़ के सेक्टर-43 बस स्टैंड के पीछे जंगल में विस्फोटक सामग्री मिलने के बाद किए गए हैं। वहां से संदिग्ध टिफिन बम सहित अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद होने की सूचना के बाद पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा एजेंसियों द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

गुरदासपुर की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए यहां सुरक्षा व्यवस्था को विशेष महत्व दिया जा रहा है। पुलिस द्वारा बीएसएफ और सेना से संबंधित संवेदनशील क्षेत्रों के आसपास निगरानी के साथ-साथ संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं पर भी नजर रखी जा रही है।

एस.पी. डी.के. चौधरी ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि को हल्के में नहीं लिया जाएगा। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि यदि उन्हें कोई लावारिस या संदिग्ध वस्तु दिखाई देती है तो उसे हाथ न लगाएं और तुरंत पुलिस को सूचित करें।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment