मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ का प्रयास, मां ने आरोपी को कमरे में बंद कर किया पुलिस के सुपुर्द

By ENN
On: June 30, 2026 9:45 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

लखनऊ (आलमबाग)- कृष्णा नगर कोतवाली इलाके में रहने वाली युवती की माँ ने युवक पर रात्रि समय घर मे घुस पुत्री संग छेड़छाड़ का प्रयास करने का आरोप लगा केस दर्ज कराया है।

कृष्णा नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित सीपैट चौराहा नई बाजार गली मे रहने वाली युवती की माँ के अनुसार सोमवार 29 जून की रात करीब तीन बजे वह अपनी दोनों बेटियों के साथ घर में सो रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान सीपैट चौराहा निवासी सत्यम पुत्र गिरजा शंकर उनके घर में घुस आया और उनकी करीब सो रही 18 वर्षीय बेटी को पकड़कर गले लगाने के साथ गलत नीयत से उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश करने लगा।

वही पीडिता की माँ का कहना था पुत्री के शोर मचाने पर उनकी नींद खुल गई। जिसपर विरोध करने पर आरोपी धमकी देते हुए बोला कि तुम लोग मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे, मैं जो चाहूं वह कर सकता हूं जिसके पश्चात उन्होंने आरोपी को कमरे में बंद कर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दे पुलिस के सुपुर्द कर नामजद लिखित शिकायत की है ।

पुलिस के अनुसार पीडित युवती की माँ की नामजद शिकायत पर केस दर्ज कर विधिक कारवाई की जा रही है।

ENN

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment