मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति बैंकिंग जीवनशैली

गयाजी में 45 लाख लूटने के 2 आरोपी एनकाउंटर में जख्मी, लूटा गया सोना बरामद, पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे थे अपराधी

On: June 16, 2026 12:34 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

बिहार में गयाजी जिले के गुरुआ बाजार में इस वर्ष 27 मई को स्वर्ण कारोबारी पर फायरिंग व लूटपाट मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार यानी 15 जून की देर शाम चाल्हो पहाड़ के निकट पुलिस एनकाउंटर में 2 संदिग्ध अपराधियों के पैर में गोली लगी है, जिन्हें इलाज के लिए गयाजी स्थित अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल यानी एएनएमसीएच में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों जख्मी अपराधी का इलाज चल रहा है। नगर पुलिस अधीक्षक किरण कुमार ने इसकी पुष्टि की है। नगर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि 5 की संख्या में अपराधी उपरोक्त स्थल पर आए थे। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जाल बिछाया। जहां इस दौरान पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़ हुई है।पुलिस ने पहले आत्मसमर्पण करने के लिए लुटेरों को चेतावनी दी। लेकिन, सभी अपराधी भागने का प्रयास करने लगे। इस दौरान पुलिस की ओर से फायरिंग की गई है, जिसमें दो लुटेरों के पैर में गोली लगी है। एक लुटेरे के पैर में 3 और दूसरे को 2 गोली लगी है। दोनों को एएनएमसीएच में भर्ती कराया है। जबकि, घटनास्थल से अन्य लूटेरा फरार हो गया है। इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

नगर पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कर दिया है कि गुरुआ में हुए व्यवसाय से लूट कांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लूटे गए सोने के आभूषण बरामद किए हैं और फरार अन्य अपराधियों की तलाश जारी है। बता दें कि, गयाजी जिले में गरूआ थाना क्षेत्र के गुरुआ बाजार में अपराधियों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए एस. ब्रदर्स के ज्वेलरी व्यवसायी प्रभाकर वर्णवाल को गोली मारकर करीब 40 लाख रुपये मूल्य के जेवरात एवं 5 लाख रूपये नकद लूट ली थी। जख्मी व्यवसायी प्रभाकर वर्णवाल गुरुआ बाजार स्थित एस. ब्रदर्स ज्वेलर्स के संचालक हैं। बताया जाता है कि दुकान बंद कर वह अपने एक स्टाफ सुभाष संगत के साथ 4 बैग लेकर घर जा रहे थे। इसी दौरान करमाईन की ओर से 2 बाइक पर सवार 4 अपराधी पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अपराधियों ने करीब 6 राउंड गोली चलाई। इसमें एक गोली प्रभाकर वर्णवाल के दाहिने पैर में लग गई। वहीं, ज्वेलरी व्यवसायी के स्टाफ सुभाष संगत भी गोली के छर्रे से जख्मी हो गए। उनके कान के पास जख्म होने से खून बहने लगा। घटना के संबंध में स्टाफ सुभाष संगत ने बताया कि जैसे ही वे दुकान बंद कर आगे बढ़े अपराधियों ने हमला कर दिया। 

फायरिंग के दौरान अपराधियों ने कहा जमीन क्यों नहीं लिख रहे हो। इसके बाद अपराधियों ने व्यवसायी के पास मौजूद चारों बैग छीन लिए। बैग में करीब 40 लाख रुपये मूल्य के जेवरात एवं 5 लाख रुपये नकद थे। लूटपाट के बाद सभी अपराधी गुरारू की ओर फरार हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को गुरुआ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद प्रभाकर वर्णवाल की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें एएनएमसीएच, गयाजी रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही गुरुआ थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से 4 गोली के खोखे बरामद किए हैं। आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं तथा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। घटना के बाद मगध रेंज के आईजी विकास वैभव ने जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिए थे। इसके लिए एसआईटी और एसटीएफ का गठन किया गया। पुलिस ने घटना में शामिल संदिग्ध अपराधियों की तस्वीरें भी जारी की थी। साथ ही, अपराधियों के संबंध में गुप्त सूचना देने वाले व्यक्ति को 10 हजार रुपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा तक कर रखी है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

खान सर-रौशन आनंद विवाद पर भड़के मंत्री रामकृपाल यादव, कहा- शिक्षा को जाति और धर्म में बांटना बिहार के लिए घातक

थाना चोलापुर पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग के दौरान शस्त्र एवं कारतूस की बिक्री करने वाले 07 नफर अभियुक्तगण गिरफ्तार, कब्जे से अवैध शस्त्र व कारतूस तथा चोरी की 01 अदद मोटर साइकिल बरामद किया गया

बिहार में एनडीए सरकार ने किरायेदारों को दी बड़ी राहत,125 यूनिट तक मिलेगा फ्री बिजली

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पेपर लीक मुद्दे पर भाजपा के खिलाफ खोलेंगे मोर्चा, पटना में 11 जुलाई को करेंगे ’छात्र सम्मेलन’

बिहार पुलिस एसआई परीक्षा रद्द करने की मांग, पटना कॉलेज परिसर से विरोध प्रदर्शन करते जे.पी. गोलंबर तक पहुंचे अभ्यर्थी

17 जून 2026 को जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो, अमृतसर में प्लेसमेंट कैंप किया जायेगा आयोजित, 10वी से स्नातक तक के अभ्यार्थी ले सकेंगे भाग

Leave a Comment