राजधानी लखनऊ के महाराजा पुरम कॉलोनी कन्नौसी में बुधवार सुबह एक कंट्रक्शन कारोबारी अपने घर के जिने की रेलिंग से फंदे के सहारे लटका हुआ मिला, पत्नी ने पति को फंदे से लटका देख चीख पुकार मचाने लगी पड़ोसी ने फंदे से मृतक को नीचे उतार पुलिस को सूचना दिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक की पत्नी सुमन ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे जब वह सूर्य को जल देने के लिए छत पर जाने लगी तो देखा कि उनके पति रेलिंग पर रस्सी के सहारे फंदे से लटके हुए थे। मृतक की पत्नी के अनुसार उनके पति का कारोबार काफी दिक्कतों में चल रहा था जिसके चलते काफी कर्ज भी हो गया था। जिससे उनके पति काफी परेशान रहते थे और आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। परिवार में मृतक की दो बेटियां शिवानी और प्रिया है। कृष्णा नगर प्रभारी निरीक्षक पी.के. सिंह ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है ।







