मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति बैंकिंग जीवनशैली

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की सेवा से अभ्यर्थियों को रियायती दर पर यात्रा सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी : दयाशंकर सिंह

हमें फॉलो करें:
EarthNewsNetwork
ad copy

लखनऊ : नीट (NEET) (UG)-2026 परीक्षा में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की सेवा से अभ्यर्थियों को रियायती दर पर यात्रा सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी।

यह जानकारी देते हुए परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह ने बताया कि नीट(UG)-2026 की 21 जून, 2026 को होने वाली परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों को 20 जून, 2026 एवं 21 जून, 2026 को परिवहन सुविधा उपलब्ध कराए जाने हेतु परिवहन निगम को निर्देश जारी किये गए है। उन्होंने बताया कि परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश राज्य सडक परिवहन निगम की बसों में प्रत्येक अभ्यर्थी को निर्धारित किराए में 50 प्रतिशत की छूट अनुमन्य रहेगी।


इस संबंध में एम डी परिवहन निगम प्रभु एन. सिंह ने आज सभी क्षेत्रीय/सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश जारी कर दिए है। उन्होंने बताया कि परिचालक द्वारा प्रत्येक अभ्यर्थी से प्रवेश पत्र की 01 प्रति प्राप्त कर ली जाय। परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थी को ही 50 प्रतिशत रियायती दर पर टिकट निर्गत किया जाएगा।

एम डी ने बताया कि परिचालक द्वारा प्रवेश पत्र देख कर अभ्यर्थियों को ईटीआईएम से चाइल्ड टिकट जारी किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि परिचालक अभ्यर्थियों को टिकट निर्गत करने से पूर्व उसके परीक्षा प्रवेश पत्र पर अंकित परीक्षा तिथि व फोटो की अवश्य जाँच कर लें कि वह अनुमन्य अवधि के अन्तर्गत ही यात्रा कर रहा है।परिचालक द्वारा वेबिल के पृष्ठ भाग में अभ्यर्थियों का विवरण यथा रोल नंबर, नाम एवं यात्रा का मार्ग, टिकट धनराशि आदि नोट किया जाएगा। अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र की एक छायाप्रति अनिवार्य रूप से रखी जायेगी एवं उसको भविष्य हेतु सुरक्षित भी रखा जायेगा।अपरिहार्य स्थिति में ईटीआईएम मशीन से 50 प्रतिशत रियायती दर टिकट जारी न होने की दशा में डिपो प्रभारी अथवा केंद्र प्रभारी से दूरभाष पर अनुमति प्राप्त कर मैनुअल टिकट निर्गत किये जाने की स्थिति में परिचालक ब्लैंक टिकट बुक से रियायती टिकट जारी करेगा तथा मार्ग पत्र पर प्रस्थान स्थान से गन्तव्य स्थान आदि विवरण का अंकन भी करेगा।

एम डी ने कहा है कि उक्त अवधि में कोई भी क्षेत्रीय प्रबंधक / सेवा प्रबंधक / सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अवकाश पर नहीं जायेगा। यदि अवकाश पूर्व से स्वीकृत है तो प्रबंध निदेशक महोदय की अनुमति से ही अवकाश पर जा सकेंगे।
संपर्क सूत्र आशीष सिंह

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment