मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

उपायुक्त अमृतसर ने रावी नदी एवं सक्की नाले से सटे क्षेत्रों का किया दौरा,बी.ओ.पी. धर्म प्रकाश एवं शाहपुर में बनाए जा रहे स्परों के कार्यों का लिया जायजा

On: July 25, 2026 3:39 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

उपायुक्त अमृतसर श्री दलविंदरजीत सिंह ने आज प्रशासनिक अधिकारियों, ड्रेनेज विभाग तथा पंजाब मंडी बोर्ड के अधिकारियों के साथ रावी नदी एवं सक्की नाले से सटे संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर बाढ़ रोकथाम संबंधी प्रबंधों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सीमा क्षेत्र में स्थित बी.एस.एफ. की सीमा चौकियों बी.ओ.पी. धर्म प्रकाश तथा शाहपुर में बनाए जा रहे स्परों के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को इन कार्यों को युद्ध स्तर पर शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने रावी नदी तथा सक्की नाले के जलस्तर का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि रावी नदी का जल अपनी निर्धारित सीमा के भीतर बह रहा है तथा जिले में बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों जम्मू क्षेत्र के पहाड़ी इलाकों में हुई भारी वर्षा के कारण उज्ज नदी के माध्यम से अतिरिक्त पानी रावी नदी में पहुंचा था, जिससे जलस्तर में कुछ वृद्धि हुई थी, लेकिन वर्तमान समय में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि सक्की नाले तथा ब्यास नदी का जलस्तर भी सुरक्षित सीमा के भीतर है।

श्री दलविंदरजीत सिंह ने पंजाब मंडी बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण संपर्क सड़कों पर बनी सभी पुलियों की तत्काल सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि वर्षा का पानी प्राकृतिक रूप से बिना किसी बाधा के बह सके। इसके साथ ही उन्होंने ड्रेनेज विभाग के अधिकारियों को सभी नालों में पानी की निर्बाध निकासी सुनिश्चित करने तथा लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने जिले के लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि रावी नदी एवं सक्की नाले की स्थिति पर जिला प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है तथा बाढ़ का कोई खतरा नहीं है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन अमृतसर रणजीत सागर बांध प्रबंधन तथा उज्ज बैराज के अधिकारियों के साथ निरंतर संपर्क में है और किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त (जनरल) पल्लवी मिश्रा, एस.डी.एम. अजनाला चारुमिता, जिला राजस्व अधिकारी नवकीरत सिंह रंधावा सहित ड्रेनेज विभाग, पंजाब मंडी बोर्ड तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

अमृतसर मे विधायक जीवनजोत कौर ने वार्ड नंबर 25 एवं 35 के निवासियों को दी बड़ी सौगात,दो नए ‘आम आदमी क्लीनिक’ जनता को किए समर्पित,अमृतसर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में ‘आम आदमी क्लीनिकों’ की संख्या बढ़कर हुई 8

अमृतसर मे केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में विधायक डॉ गुप्ता ने,3 नए आम आदमी क्लीनिक का किया उद्घाटन,पंजाब सरकार लोगों को सभी तरह की सुविधा उपलब्ध करवा रही हैं : विधायक डॉ अजय गुप्ता

अमृतसर मे लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने जन मिलनी कार्यक्रम के दौरान सुनीं लोगों की समस्याएं कहा ,हर पात्र परिवार तक सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता – ई.टी.ओ.

अमृतसर मे करमजीत सिंह रिंटू ने 4 नए आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक का किया उद्घाटन,लोगों को उनके घरों के पास मुफ्त और अच्छी स्वास्थ्य सेवा मिलेगी : रिंटू 

पंजाब में सोमवार से आम आदमी क्लिनिक की सेवाएं होगी ठप, 884 क्लिनिको के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

अमृतसर में पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा जश्न-ए-आजादी,अतिरिक्त उपायुक्त पल्लवी मिश्रा ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा की

Leave a Comment