मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

अमृतसर मे केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में विधायक डॉ गुप्ता ने,3 नए आम आदमी क्लीनिक का किया उद्घाटन,पंजाब सरकार लोगों को सभी तरह की सुविधा उपलब्ध करवा रही हैं : विधायक डॉ अजय गुप्ता

On: July 25, 2026 3:25 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज 3 नए आम आदमी क्लीनिक का उद्घाटन किया। विधायक डॉ गुप्ता ने कटरा मोतीराम आर्य समाज स्कूल के पास, मूलेचक्क पंचायत और पंचायत कीर्तन गढ़ क्षेत्र में लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने के लिए तीनों क्लीनिक का शुभ आरंभ किया। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब भर में एक हजार से अधिक आम आदमी क्लीनिक शुरू करवाए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार लोगों को सभी तरह की सुविधा उपलब्ध करवा रही है।उन्होंने कहा कि इन क्लीनिक में लोगों का मुफ्त इलाज किया जाता है। उन्होंने लोगों को इन सुविधाओं का लाभ लेने की अपील की।

विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में 10 आम आदमी क्लीनिंग चल रहे हैं। सेहत बीमा योजना के तहत 10 लाख रुपए तक निशुल्क इलाज करने के कार्ड लगातार उनके कार्यालय से बनवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिनके भी कार्ड नही बने हैं, वह लोग उनके कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। “ मावा धिया “सत्कार योजना के तहत उनके कार्यालय में प्रतिदिन फॉर्म भरे जा रहे हैं।

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा लोगों को सभी मूलभूत सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत लोगों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। आज सुबह ही केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के लोगों को इस योजना के तहत धार्मिक स्थल के दर्शन करने के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की सभी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचा जा रहा है।इस अवसर पर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के संगठन इंचार्ज हरप्रीत सिंह अहलूवालिया,वार्ड इंचार्ज विशाल गिल, दीपक बग्गा, साजन कुमार, रितु महाजन, राहुल कुमार, मोनिका लंबा, रोम्पी जी ,विक्की कुमार , सरपंच हरजीत सिंह, सरपंच सुखदेव सिंह, क्षेत्र के लोग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

अमृतसर मे विधायक जीवनजोत कौर ने वार्ड नंबर 25 एवं 35 के निवासियों को दी बड़ी सौगात,दो नए ‘आम आदमी क्लीनिक’ जनता को किए समर्पित,अमृतसर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में ‘आम आदमी क्लीनिकों’ की संख्या बढ़कर हुई 8

उपायुक्त अमृतसर ने रावी नदी एवं सक्की नाले से सटे क्षेत्रों का किया दौरा,बी.ओ.पी. धर्म प्रकाश एवं शाहपुर में बनाए जा रहे स्परों के कार्यों का लिया जायजा

अमृतसर मे लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने जन मिलनी कार्यक्रम के दौरान सुनीं लोगों की समस्याएं कहा ,हर पात्र परिवार तक सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता – ई.टी.ओ.

अमृतसर मे करमजीत सिंह रिंटू ने 4 नए आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक का किया उद्घाटन,लोगों को उनके घरों के पास मुफ्त और अच्छी स्वास्थ्य सेवा मिलेगी : रिंटू 

पंजाब में सोमवार से आम आदमी क्लिनिक की सेवाएं होगी ठप, 884 क्लिनिको के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

अमृतसर में पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा जश्न-ए-आजादी,अतिरिक्त उपायुक्त पल्लवी मिश्रा ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा की

Leave a Comment