मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

उपचुनाव पर बोले भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की हार पर करेंगे मंथन, दतिया और बांकीपुर उपचुनाव में हार का किया जाएगा पूरा मंथन

On: August 4, 2026 3:20 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

नेशनल डेस्कः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को घोषित तीन विधानसभा सीटों के उपचुनाव परिणामों को स्वीकार करते हुए कहा कि पार्टी बिहार की बांकीपुर और मध्यप्रदेश की दतिया सीट पर नतीजों का “गहन आत्ममंथन” करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी जनता के भरोसे को और मजबूत करने के लिए नए उत्साह के साथ लगातार काम करेगी। भाजपा को विधानसभा उपचुनावों में बांकीपुर (बिहार) और दतिया (मध्यप्रदेश) सीट पर हार का सामना करना पड़ा।

बिहार की बांकीपुर सीट पर जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने जीत दर्ज की। यह सीट नवीन के विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थी। नवीन ने विधायक पद से इस्तीफा देकर राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी संभाली थी, जिसके कारण बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ।

नवीन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि पार्टी तीन विधानसभा सीट पर हुए उपचुनावों में मिले जनादेश को स्वीकार करती है। नवीन ने कहा, “हम इन दोनों क्षेत्रों के चुनाव परिणामों का पूरी गंभीरता के साथ गहन आत्ममंथन करेंगे और नए उत्साह एवं संकल्प के साथ जनता के बीच जाकर उनके विश्वास को मजबूत करने के लिए निरंतर काम करते रहेंगे।”

भाजपा अध्यक्ष ने गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट के मतदाताओं का पार्टी पर भरोसा जताने के लिए “हृदय से आभार” व्यक्त किया। उन्होंने इस जीत के लिए भाजपा के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को बधाई भी दी। 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए चुनावी बिगुल बजा, 23 अक्टूबर को वोटिंग और 27 अक्टूबर को होगी वोटों की गिनती

जद(यू.) में सब ठीक है या नहीं! केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने साफ किया रुख, कहा- दल में आंतरिक लोकतंत्र व नेताओं में बेहतर समन्वय

करोडो एलपीजी ग्राहकों के लिए बड़ी खबर 1 अक्टूबर से बदल रहे नियम जानिए किस तरह अब मिलेगा एलपीजी सिलेंडर

यूपी में चली तबादला एक्सप्रेस 35 आईपीएस अफसर के किए गए तबादले, उत्तर प्रदेश की जानी-मानी आईपीएस चारु निगम को गाजियाबाद की सोप गई कमान

Aaj ka good luck ( 20 sept 2026 ) आज का गुड लक 12 राशियों के शुभ संकेत और उपाय

Aaj Ka Good Luck (19th September 2026):  आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

Leave a Comment