इंदौर में राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम, तारीख हो गई तय, 50 हजार युवाओं को जुटाने की तैयारी

On: August 29, 2026 11:40 PM
हमें फॉलो करें:

ad copy

राष्ट्रीय ( नितिन : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 12 सितंबर को मध्यप्रदेश के प्रमुख शैक्षणिक केंद्र इंदौर में कांग्रेस के प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होंगे और इसके लिए पार्टी करीब 50,000 विद्यार्थी जुटाने की कोशिश में है।

इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने शनिवार को बताया कि राहुल गांधी छात्रों और युवाओं की समस्याओं को सुनने तथा शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को उठाने के लिए 12 सितंबर को शहर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

चौकसे के मुताबिक, राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम में इंदौर और आस-पास के क्षेत्रों से करीब 50,000 विद्यार्थियों को शामिल करने की तैयारी की जा रही है।

‘छात्रों की गूंज’, कांग्रेस द्वारा शुरू किया गया विद्यार्थी-संवाद अभियान है, जिसके तहत देश के अलग-अलग शैक्षणिक केंद्रों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। विपक्षी दल इस अभियान के जरिये प्रश्नपत्र लीक, महंगी शिक्षा, सरकारी भर्तियों में अनियमितता और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को घेरने की कोशिश कर रहा है। 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

बिहार विधान परिषद चुनाव-2026: एमएलसी चुनाव में जिन सीटों पर आसानी से मिलती थी जीत, वहां अब दिग्गज प्रत्याशियों की सांसें अटकीं

दिल्ली पुलिस के जवान अभिजीत दिपके के घर पहुंचे, तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन

सऊदी अरब जाने वाली Air India की सभी फ्लाइट्स 20 अक्टूबर तक रद्द, बढ़ते तनाव के बीच एयरलाइन का बड़ा फैसला

आज से पंजाब दौरे पर सचिन पायलट, कैप्टन की कांग्रेस में वापसी की अटकलों पर दिया बड़ा बयान

झोटा समेत कई हत्याओं पर तरुण चुघ का हमला, बोले- खाकी-खादी में छिपे माफिया हों बेनकाब

मुझे हर वक्त बेटी दिखाई देती, मैं कैसे जी रही हूं, यह सिर्फ मुझे पता… रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की हत्या में मां का छलका दर्द

Leave a Comment