मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

अमृतसर के अजनाला में लुटेरों ने पैसा दोगुना करने के नाम पर चाय की रेहड़ी लगाने वाले परिवार को एक लाख का लगाया चूना

On: July 27, 2026 5:10 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

अमृतसर। अजनाला शहर में धोखाधड़ी की बढ़ती घटनाओं ने लोगों में डर का माहौल बना दिया है। ताजा मामले में दो मलंग वेशधारी व्यक्तियों ने सोना और नकदी डबल करने का झांसा देकर एक चाय की रेहड़ी लगाने वाली परिवार से 1 लाख रुपये से अधिक की ठगी की और मौके से फरार हो गए।   

जानकारी देते हुए पीड़ित रतन सिंह पुत्र उजागर सिंह और उनकी पत्नी राज कौर निवासी अजनाला ने बताया कि दो अनजान व्यक्ति खुद को धार्मिक प्रवृत्ति का बताकर उनके संपर्क में आए। उन्होंने परिवार को भरोसे में लेकर सोना और नकदी कुछ ही समय में दोगुना करने का लालच दिया। उनकी बातों में आकर परिवार ने अपना सोना और नकदी उन्हें दे दी। इसके बाद दोनों कथित मलंग मौका देखकर सारा सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने बताया कि इस घटना से उन्हें 1 लाख रुपये से ज्यादा का आर्थिक नुकसान हुआ है।

इस मौके पर पूर्व पार्षद रछपाल सिंह काली ने कहा कि अजनाला शहर में पहले भी ऐसे ठग एक्टिव रहे हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि दोषियों की जल्द से जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित परिवार को इंसाफ दिया जाए। इस बीच पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। इलाके के CCTV कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है और पुलिस टीमें संदिग्धों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए उनकी तलाश कर रही हैं।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

भाजपा कार्यालय में पेट्रोल बम से हमला, इलाके में दहशत का माहौल,पुलिस मामला दर्ज कर जांच मे जुटी दोनों हमलावर मौके से फरार

दिल्ली हाई कोर्ट ने पलटा ट्रायल कोर्ट का फैसला, दुष्कर्म के मामले मे सभी आरोपियों को किया दोष मुक्त

बैंक के साथ 68.91 करोड़ की महाठगी आई सामने, फर्जी एक्सपोर्ट बिलों के जरिए लोन हड़पने वाले आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

पंजाब के श्रद्धालुओं से भरी बस शाहतलाई के पास पलटी,मची चीख पुकार 2 की मौके पर मौत

Why is Sawan Lord Shiva Favorite Month : आखिर सावन का ही महीना भगवान शिव को क्यों प्रिय है : जानिए स्कंद पुराण में छिपा रहस्य

जालंधर में पंजाब बंद का दिख रहा असर स्कूल, कॉलेज,बाजार बंद पुलिस हाई अलर्ट मोड पर, बढ़ाई चौकसी

Leave a Comment