मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

Shimla: 2 अक्तूबर से शुरू होगी मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना : सुक्खू

On: August 24, 2026 7:18 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

National ( नितिन ) : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मेरे लिए कइयों ने गड्ढे-खाई खोदी लेकिन फिर भी भगवान और जनता के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री बना। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगी और एक-एक परतें खोली जाएंगी। मुख्यमंत्री ने सोमवार को सदन में नियम 130 के तहत जारी चर्चा के दौरान हस्तक्षेप करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार की लड़ाई में वह डरने वाले नहीं हैं, ऐसे में विपक्ष धमकाना बंद करे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ईमानदारी तथा पारदर्शिता के साथ काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व में भाजपा द्वारा तैयार की गई चार्जशीट की वर्तमान सरकार जांच करवा रही है। सुक्खू ने कहा कि सरकार 2 अक्तूबर से मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना शुरू करेगी। इसके तहत 2 लाख परिवारों को 1,500 रुपए की आर्थिक सहायता के साथ 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की योजना है। उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियां और आगामी योजनाएं गिनाते हुए कहा कि दिसम्बर से मार्च तक प्रदेश के सभी मैडीकल कालेजों में स्टाफ नर्स के रिक्त पद भर दिए जाएंगे। इसके अलावा लोक सेवा आयोग के माध्यम से 300 डाक्टरों की भर्ती की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमकेयर योजना की जांच भी विपक्ष के कहने पर करवाई गई। जांच में ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां 4 पुरुषों के लिए बच्चेदानी के ऑप्रेशन के बिल बनाए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अत्याधुनिक ऑटोमेशन लैब स्थापित की जाएगी, जैसी सुविधा पीजीआई में भी उपलब्ध नहीं है। उन्होंने दोहराया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई से सरकार पीछे नहीं हटेगी और प्रदेश में व्यवस्था को पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष कई सवाल पैदा कर जाते हैं, इतने तनाव में हैं कि धमकाना शुरू कर दिया। हमने रोबोटिक सर्जरी की मशीनें एक करोड़ सस्ती खरीदी हैं।

इससे पहले सोमवार को नियम-130 के तहत विधायक विपिन सिंह परमार ने प्रदेश में चिकित्सा संस्थानों के निर्माणाधीन भवनों, आधुनिक उपकरणों, दवाओं की उपलब्धता, रिक्तियां तथा स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता प्रदान करने का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार ने आदर्श चिकित्सा संस्थानों में सभी सुविधाएं देने का दावा किया था, लेकिन स्वास्थ्य संस्थानों को बर्बादी की तरफ धकेल दिया है, जहां व्यवस्था आऊटसोर्स कर्मचारियों के सहारे चल रही है और दवाइयां न होने से लोगों की जेब ढीली हो रही है। परमार ने मैडीकल कालेजों में धांधली का आरोप लगाते हुए स्वास्थ्य विभाग में खरीद को लेकर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की। उन्होंने टांडा मैडीकल कालेज में स्टेंट खरीद में कथित अनियमितताओं की जांच करवाने की भी मांग उठाई। चर्चा में कांग्रेस विधायक नीरज नैय्यर, डा. जनक राज, पवन कुमार काजल और राम कुमार ने भी भाग लिया।

जांच चली होने से पहले ही निष्कर्ष पर पहुंचना सही नहीं : जयराम

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नियम 130 के तहत चल रही चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष के एक विधायक द्वारा पूर्व सरकार पर लगाए गए आरोपों पर हस्तक्षेप करते हुए कहा कि सदन में सही तथ्य रखे जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि सदस्य का यह कहना कि पूर्व सरकार ने 16 से 17 संस्थानों पर ताले लगाए और पैसा ट्रांसफर किया, तथ्य पर आधारित नहीं है। जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमकेयर योजना की जांच चल रही है, ऐसे में जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती है, उससे पहले निष्कर्ष पर पहुंचते हुए यह कहना कि घोटाला हुआ है, सही नहीं है।

साथ ही कहा कि जो अधिकारी गलत तरीके से कुछ निकालने का प्रयास करेंगे तो उस जांच की भी जांच होगी। इसलिए अधिकारी दबाव में आकर काम न करें, जो सही होगा वहीं बताएं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आपकी सरकार को 4 साल होने जा रहे हैं, काम कब होगा। आप जाते-जाते जो गड्ढा खोद रहे हैं, वह अपनी पार्टी के लिए खोद रहे हैं। जयराम ठाकुर ने कहा अस्पतालों में बेसिक सुविधा न मिलने से आदमी मर रहा है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment