मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

Jalandhar : 72 लाख की लूट का पर्दाफाश, छह आरोपी गिरफ्तार; कैश समेत 2 कारें बरामद

On: August 22, 2026 1:05 PM
हमें फॉलो करें:

ad copy

पंजाब ( नितिन ) : पुलिस ने पांच दिन पहले सूर्य एन्क्लेव में लोहा कारोबारी से हुई 72 लाख रुपये की लूट की वारदात को सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट की पूरी रकम, दो कारें और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास निवासी गुरु नानक कॉलोनी, गुरदासपुर, हरदीप उर्फ दीपू निवासी गांव बडाला, कपूरथला, साहिल निवासी बटाला, गुरदासपुर, राजवीर गिल निवासी मकसूदां, रणजीत सिंह निवासी बटाला और सन्नी खोसला निवासी अमरदास नगर के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, पांच दिन पहले लोहा कारोबारी को सूर्य एन्क्लेव इलाके में लुटेरों ने निशाना बनाया था। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की और जांच के दौरान छह संदिग्धों तक पहुंच बनाई।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से 72 लाख रुपये की लूटी गई रकम के अलावा वारदात में इस्तेमाल की गई दो कारें और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि लूट की साजिश कैसे रची गई थी और इस वारदात में इनके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

अमृतसर मे जिला स्तरीय किसान प्रशिक्षण कैंप एवं कृषि प्रदर्शनियां 8 अक्टूबर को इंदर फार्म, जंडियाला गुरु में होगा शुरू

पंजाब के जल आपूर्ति मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां द्वारा बहु-करोड़ीय आपूर्ति योजना का उद्घाटन,266.95 करोड़ रुपये की लागत वाली नहरी जल आधारित बहुपक्षीय जल आपूर्ति योजना से 167 गांवों के 45 हजार से अधिक घरों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल

लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने जंडियाला गुरु हलके से 64वीं तीर्थ यात्रा बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

खेलां वतन पंजाब दियां-2026’ के तहत जिला स्तरीय खेलों का नौवां दिन,विभिन्न खेल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन

बिक्रम में सर्विस रिवॉल्वर से महिला सिपाही के पति के सिर में लगी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत

अमृतसर के रणजीत एवेन्यू पुलिस थाना नई इमारत में शिफ्ट, ट्रैफिक जाम से शहरवासियों को बड़ी राहत: करमजीत सिंह रिंटू

Leave a Comment