📅 शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 🕒 07:35:10 AM (IST)
चुनाव 2027

राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल से तीन प्रत्याशी घोषित

🕒 प्रकाशित: 27-11-2026, 07:11 AM
📍 समाचार स्थान: Pratapgarh, Uttar Pradesh, India
राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल से तीन प्रत्याशी घोषित - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी हलचल के बीच जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) ने प्रतापगढ़ जिले की तीन सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है. पार्टी अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह 'राजा भैया' खुद कुंडा से, विनोद सरोज बाबागंज से और कुलदीप पटेल विश्वनाथगंज विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे.
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी हलचल के बीच जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. जनसत्ता दल के अध्यक्ष और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह 'राजा भैया' ने प्रतापगढ़ जिले की तीन विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है.

रघुराज प्रताप सिंह ने जिन तीन सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है, उनमें प्रतापगढ़ जिले की कुंडा, बाबागंज और विश्वनाथगंज सीटें हैं. इस पहली सूची में दो मौजूदा विधायकों के साथ जिला पंचायत स्तर के चेहरे को मैदान में उतारा गया है.

Earth News Network
समाचार अपलोड करने वाले Earth News Network Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।