जानकारी के अनुसार, आज दोपहर एक ग्रामीण जब झाड़ियों में घास काटने गया तो उसने सूखे पत्तों के बीच एक शव पड़ा देखा। उसने तुरंत इसकी सूचना गांव के सरपंच को दी। इसके बाद सरपंच के पति कमल कांत ने मामून कैंट पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही एएसआई कमल किशोर और एएसआई तरसेम कुमार पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।
प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस ने आशंका जताई है कि अज्ञात व्यक्ति की मौत स्कार्फ से फंदा लगाने के कारण हुई हो सकती है। बाद में जंगली जानवरों ने शव को नुकसान पहुंचाया होगा। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम और जांच के बाद ही हो सकेगी।
मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य एवं नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेज दिए। शव की हालत इतनी खराब है कि अभी यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मृतक पुरुष है या महिला। पुलिस कपड़ों के आधार पर पहचान करने की कोशिश कर रही है और लोगों से भी सहयोग मांगा गया है।
पाठकों की टिप्पणियां (0)
✍️ अपनी टिप्पणी लिखें