📅 सोमवार, 23 नवंबर 2026 🕒 04:27:55 PM (IST)
अपराध

लव मैरिज का दर्दनाक अंत : पति से परेशान रेलवे विभाग की महिला कर्लक ने की आत्महत्या

🕒 प्रकाशित: 23-11-2026, 03:42 PM
📍 समाचार स्थान: Jalandhar, Punjab, India
लव मैरिज का दर्दनाक अंत : पति से परेशान रेलवे विभाग की महिला कर्लक ने की आत्महत्या - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
पंजाब जालंधर (नितिन ): प्रेम विवाह के बाद सुखद वैवाहिक जीवन के सपने देखने वाली एक विवाहिता की जिंदगी का दर्दनाक अंत हो गया। संत नगर, सोढल रोड में कथित तौर पर पति से परेशान होकर विवाहिता ने अपने मायके घर में आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। विवाह के बाद हर लड़की अपने नए घर में सुखी जीवन बिताने और परिवार के साथ खुशहाल भविष्य के सपने देखती है, लेकिन इस घटना ने एक परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। विवाहिता की मौत उसके ससुराल के बजाय मायके में हुई, जहां उसके परिजनों को उसकी अर्थी उठानी पड़ी।

पुलिस को दर्ज ब्यानों में पीड़ित रेनू कपूर पत्नी रमन कपूर निवासी मकान नंबर 11-ए संत नगर सोढल रोड ने बताया कि वह जालंधर सिटी के बड़े डाकखाने निकट श्री राम चौक (कम्पनी बाग) में क्लर्क की नौकरी करती है। उसके 2 बच्चे हैं जिनमें बेटी सुकृति कपूर व बेटे अंकित कपूर है। बेटी सुकृति रेलवे अकाऊंट ब्रांच जालंधर में क्लर्क की नौकरी करती है, जिसकी शादी नितीश कोहली पुत्र प्रदीप कोहली निवासी मकान नंबर 83 चंदन नगर के साथ हुई थी। दमाद प्राइवेट काम करता है। उन्होंने बताया कि बेटी ने बताया था कि 3 साल पहले उसके सोने के गहने बिना पूछे बेच दिए है, बेटी के कहने पर उन्होंने दामाद से पूछा नहीं है और वह बेटी का पूरा वेतन ले लेता था। इसके बावजूद उसकी बेटी को तंग करता था। वहीं धीरे-धीरे उनका दामाद नितीश लालची होता गया और बेटी के कहने पर उन्होंनें नितीश के अकाऊंट पर आनलाइन 2 लाख और फिर 3 लाख कैश दिए।

वर्ष 2025 के नवम्बर महीने में जब वह दामाद के घर गई। दामाद ने विदेश जाने के लिए उससे 50 हजार नकद व विदेश भेजने वाली कम्पनी जोकि आर्दश नगर के पास स्थित ह, उसके अकाऊंट में 50 हजार भी डालवा दिए। पीड़ित रेनू के मुताबिक मई के महीने में जब दमाद बाहर से वापस आया को उसने कहा कि उसकी सेहत ठीक न होने के चलते लौट आया है। जब बेटी को शक हुआ तो दामाद ने कहा कि उसका पासपोर्ट कम्पनी ने रख लिया है। बेटी ने उक्त कम्पनी से से पता किया तो पता चला कि उसका पति विदेश गया ही नहीं। इसके बाद से वह बेटी को परेशान करने लगा और उसके बाद वह मायके में रहने लगी। पीडित रेनू कपू्र के मुताबिक 22 नवम्बर को वह और उसका बेटा अंकित किसी काम से घर से बाहर गए थे। दोपहर करीब 1.30 बजे वह घर पहुंचे तो देखा उनकी बेटी सुकृति जिसने पंखे के साथ चुनरी लेकर फंदा लगा लिया था। उन्होंने यह देख तुरंत सुकृति को नीचे उतारा और उपचार हेतु कपूरथला के टैगोर अस्पताल ले गए, जहां पर डयूटी पर तैनात डाक्टर ने चैक करने के बाद उसे मृत घोषित किया। पीड़ित रेनू के मुताबिक उसकी बेटी सुकृति की मौत का जिम्मेदार उसका पति नितीश कोहली है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। वही जांच अधिकारी ए.एस.आई बलविंदर सिंह लुभाना ने बताया कि पुलिस ने केस की जांच के पश्चात आरोपी नितीश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी नितीश को पुलिस ने समय रहते गिरफ्तार कर लिया है और वही मृतका सुक्रीति के शव को पुलिस ने सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 
Earth News Network
समाचार अपलोड करने वाले Earth News Network Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।