इतना ही नहीं, हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए आरोपी ने गर्भपात करवाने की नीयत से पीड़िता के पेट में बेरहमी से लातें और कोहनियां भी मारीं। पीड़िता के बयानों के आधार पर संबंधित थाना पुलिस ने आरोपी पति लक्ष्य जैन के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, जानलेवा हमला और गर्भपात करवाने की कोशिश करने की संगीन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दिए गए बयानों में शिकायतकर्ता विवाहिता आरजू ने बताया कि उसका विवाह इसी साल 5 फरवरी को आरोपी लक्ष्य जैन के साथ हुआ था। शादी के कुछ समय बाद से ही उसका पति लक्ष्य जैन कम दहेज लाने के ताने देकर उसे प्रताड़ित करने लगा और मायके से 30 लाख रुपये और लेकर आने की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट करता था।
इसके साथ ही जब वह गर्भवती हुई, तो आरोपी पति उस पर गर्भपात (अबॉर्शन) करवाने के लिए लगातार दबाव डालने लगा। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बीती 20 नवंबर को आरोपी पति लक्ष्य जैन ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। आरोपी उसे कमरे के अंदर ले गया और वहां चुन्नी से उसका गला घोंटकर जान से मारने की कोशिश की। इतना ही नहीं, आरोपी ने 5 महीने की गर्भवती पत्नी का गर्भपात करवाने की नीयत से उसके पेट में ताबड़तोड़ लातें और कोहनियां मारीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर संबंधित थाना पुलिस ने आरोपी पति लक्ष्य जैन के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने, गला घोंटकर जानलेवा हमला करने और अजन्मे बच्चे को नुकसान पहुंचाने (गर्भपात कराने की कोशिश) की संगीन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
पाठकों की टिप्पणियां (0)
✍️ अपनी टिप्पणी लिखें