📅 सोमवार, 23 नवंबर 2026 🕒 02:05:00 AM (IST)
राज्य

पंजाब में तबादलों की झड़ी! 274 DSP-ACP बदले, किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी?

🕒 प्रकाशित: 22-11-2026, 10:45 AM
📍 समाचार स्थान: Amritsar, Punjab, India
पंजाब में तबादलों की झड़ी! 274 DSP-ACP बदले, किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी? - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें

पंजाब (नितिन): पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार की ओर से करीब 274 डीएसपी और एसीपी अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। तबादले के आदेश जारी करते हुए सभी अधिकारियों को तुरंत अपने नए पद पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

News Image 1

जानकारी के अनुसार, जालंधर सेंट्रल के एसीपी राजेश ठाकुर का तबादला कर उन्हें एसीपी नॉर्थ लगाया गया है। एसीपी कंवर विजयपाल को जालंधर के पीबीआई क्राइम अगेंस्ट वूमेन एंड चिल्ड्रन से बदलकर डीएसपी पीबीआई, एनडीपीएस कम नारकोटिक्स होशियारपुर भेजा गया है। इसी तरह एसीपी वेस्ट आतिश भाटिया को डीएसपी दसूहा, एसीपी मॉडल टाउन जालंधर मनमोहन सिंह को एसीपी स्पेशल ब्रांच एवं क्रिमिनल इंटेलिजेंस जालंधर लगाया गया है। डीएसपी शाहकोट ओंकार सिंह को एसीपी सेंट्रल जालंधर की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा बिट्टन कुमार को फिरोजपुर से बदलकर डीएसपी फिल्लौर, भरत मसीह को फिल्लौर से डीएसपी एनआरआई विंग जालंधर, राजेश कुमार को एसीपी सुरक्षा जालंधर से डीएसपी अमरगढ़ (मालेरकोटला) और राजीव कुमार को आदमपुर से डीएसपी हेडक्वार्टर लगाया गया है। वहीं, एसीपी हेडक्वार्टर करनैल सिंह का तबादला कर उन्हें डीएसपी डिटेक्टिव तरनतारन नियुक्त किया गया है। इनके अलावा भी कई अन्य अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।
Earth News Network
समाचार अपलोड करने वाले Earth News Network Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।