रेलवे विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 15 दिसंबर से 8 जनवरी के बीच कुल 39 ट्रेनें रद्द रहेंगी। इसके अलावा 5 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा, जिनमें से 3 ट्रेनों को दोबारा निर्धारित स्टेशनों से चलाया जाएगा। वहीं, 9 ट्रेनों के रूट बदले जाएंगे, जबकि 34 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चलेंगी।
रद्द रहने वाली ट्रेनों की सूची
- जाखल-लुधियाना-जाखल पैसेंजर और लुधियाना-फिरोजपुर कैंट-लुधियाना पैसेंजर 31 दिसंबर से 8 जनवरी तक रद्द रहेंगी।
- हिसार-लुधियाना पैसेंजर 21, 22, 23 और 24 नवंबर, 14, 15 और 28 दिसंबर तथा 8 जनवरी को रद्द रहेगी।
- लुधियाना-चूरू पैसेंजर 21 नवंबर से 8 जनवरी तक रद्द रहेगी।
- नई दिल्ली-लोहियां खास-नई दिल्ली एक्सप्रेस 22 और 24 नवंबर, 15, 29, 30 और 31 दिसंबर तथा 2, 3, 5, 6 और 7 जनवरी को रद्द रहेगी।
- नई दिल्ली-फिरोजपुर-नई दिल्ली इंटरसिटी 23 नवंबर, 1, 4 और 8 जनवरी को रद्द रहेगी।
- बांद्रा टर्मिनस-जम्मूतवी एक्सप्रेस 2 जनवरी और जम्मूतवी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 4 जनवरी को रद्द रहेगी।
- चूरू-लुधियाना पैसेंजर 22 नवंबर से 9 जनवरी तक रद्द रहेगी।
- लुधियाना-हिसार पैसेंजर 22, 23, 24 और 25 नवंबर, 15 और 16 दिसंबर, 29 दिसंबर तथा 9 जनवरी को रद्द रहेगी।
- लुधियाना-भिवानी और भिवानी-धूरी पैसेंजर 28 दिसंबर से 9 जनवरी तक रद्द रहेंगी।
- धूरी-सिरसा और सिरसा-लुधियाना पैसेंजर 29 दिसंबर से 10 जनवरी तक रद्द रहेंगी।
- लुधियाना-फिरोजपुर पैसेंजर 8 से 10 जनवरी तक रद्द रहेगी।
- नई दिल्ली-माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली एक्सप्रेस 7 और 8 जनवरी को रद्द रहेगी।
- अंबाला कैंट-लुधियाना-अंबाला कैंट पैसेंजर, लुधियाना-छेहरटा-लुधियाना पैसेंजर, चंडीगढ़-अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस और अमृतसर-नंगलडैम-अमृतसर एक्सप्रेस 6 से 8 जनवरी तक रद्द रहेंगी।
- दिल्ली-अमृतसर एक्सप्रेस 6 और 7 जनवरी तथा अमृतसर-दिल्ली एक्सप्रेस 8 जनवरी को रद्द रहेगी।
- अमृतसर-हरिद्वार-अमृतसर एक्सप्रेस 6 से 8 जनवरी तक रद्द रहेगी।
- अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस 6 से 10 जनवरी तक रद्द रहेगी।
शॉर्ट टर्मिनेट और री-ओरिजिनेट होने वाली ट्रेनें
- फिरोजपुर-लुधियाना पैसेंजर 31 दिसंबर से 8 जनवरी तक मुल्लांपुर स्टेशन तक ही चलेगी।
- लोहियां खास-लुधियाना पैसेंजर 6 से 8 जनवरी तक लाडोवाल स्टेशन तक ही चलेगी।
- लोहियां खास-लुधियाना पैसेंजर 6 से 8 जनवरी तक फिल्लौर स्टेशन तक ही चलेगी।
- जींद-लुधियाना पैसेंजर 15 दिसंबर, 29 दिसंबर और 8 जनवरी को जाखल स्टेशन तक ही चलेगी।
इसके अलावा लुधियाना-फिरोजपुर कैंट पैसेंजर को मुल्लांपुर, लुधियाना-लोहियां खास पैसेंजर को फिल्लौर और लुधियाना-जींद पैसेंजर को जाखल स्टेशन से वापस रवाना किया जाएगा।
इन ट्रेनों के बदले जाएंगे रूट
अमृतसर-बीकानेर एक्सप्रेस, छत्रपति शिवाजी टर्मिनस-अमृतसर-छत्रपति शिवाजी टर्मिनस एक्सप्रेस, अजमेर-अमृतसर-अजमेर एक्सप्रेस, जम्मूतवी-नांदेड़ एक्सप्रेस, जम्मूतवी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस और इंदौर-ऊधमपुर एक्सप्रेस को अलग-अलग तारीखों में बदले हुए रूट से चलाया जाएगा।
पाठकों की टिप्पणियां (0)
✍️ अपनी टिप्पणी लिखें