📅 शनिवार, 21 नवंबर 2026 🕒 02:06:45 AM (IST)
न्यूज़

अशासकीय अनुदानित महाविद्यालयों में प्राचार्य भर्ती का अंतिम चयन परिणाम घोषित

🕒 प्रकाशित: 20-11-2026, 09:04 PM
📍 समाचार स्थान: Lucknow, Uttar Pradesh, India
अशासकीय अनुदानित महाविद्यालयों में प्राचार्य भर्ती का अंतिम चयन परिणाम घोषित - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
लखनऊ : उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि आयोग द्वारा विज्ञापन संख्या 02/2026 के अंतर्गत अशासकीय अनुदानित महाविद्यालय एवं महिला महाविद्यालयों में प्राचार्य पद के विज्ञापित 111 पदों के सापेक्ष अंतिम चयन परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया गया है। उन्होंने जानकारी दी कि माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद की लखनऊ खंडपीठ में योजित विशेष अपील संख्या 521/2026 में 20 नवम्बर 2026 को पारित आदेश के अनुपालन में 01 पद रोकते हुए कुल 110 चयनित अभ्यर्थियों का अंतिम परिणाम जारी किया गया है।

विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा महिला मोर्चा ने तेज की तैयारियां https://earthnewsnetwork.in/article.php?id=2401

आयोग के उप सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि उक्त विज्ञापन के अंतर्गत प्राचार्य पद हेतु लिखित परीक्षा विगत 24 सितम्बर 2026 को संपन्न कराई गई थी। लिखित परीक्षा में सफल घोषित अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 27, 28, 30 व 31 अक्टूबर 2026 तथा 17 नवम्बर 2026 को आयोजित किया गया। लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों का विवरण एवं कटऑफ आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.upessc.up.gov.in पर प्रदर्शित कर दिया गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि साक्षात्कार के समय वांछित अभिलेख प्रस्तुत न करने के कारण कतिपय अभ्यर्थियों का चयन परिणाम औपबंधिक (प्रोविजनल) घोषित किया गया है।
News Image
परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपने प्राप्तांक का विवरण आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपना अनुक्रमांक एवं जन्मतिथि अंकित कर 21 नवम्बर 2026 से आगामी एक सप्ताह तक देख सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस संबंध में सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के अंतर्गत कोई अलग से सूचना दिया जाना संभव नहीं होगा।
Earth News Network
समाचार अपलोड करने वाले Earth News Network Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।