📅 शनिवार, 21 नवंबर 2026 🕒 02:06:51 AM (IST)
अपराध

शर्मनाक: मां का शव पड़ा रहा, अंतिम संस्कार से पहले जमीन के बंटवारे को लेकर भिड़ीं बेटियां

🕒 प्रकाशित: 20-11-2026, 04:59 PM
📍 समाचार स्थान: Tarn Taran Sahib, Punjab, India
शर्मनाक: मां का शव पड़ा रहा, अंतिम संस्कार से पहले जमीन के बंटवारे को लेकर भिड़ीं बेटियां - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
तरनतारन नितिन : जिस मां ने बच्चों को पाल-पोसकर बड़ा किया, बुढ़ापे में वही मां अपनों की बेरुखी का शिकार हो गई। पंजाब के पट्टी इलाके में एक बुजुर्ग महिला की मौत के बाद ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पारिवारिक रिश्तों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि मां की मौत के बाद अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी उठाने के बजाय उसकी बेटियां संपत्ति के बंटवारे को लेकर आपस में उलझ गईं। मामले का खुलासा एक समाजसेवी ने किया है, जिसने घटना से जुड़ा वीडियो भी सामने रखा है। समाजसेवी जगजीत सिंह के मुताबिक, बुजुर्ग महिला के परिवार में दो बेटे और तीन बेटियां हैं। पारिवारिक हालात ऐसे थे कि महिला को बुढ़ापे में सहारे के लिए दर-दर जाना पड़ा। एक बेटी के पास रहने की इच्छा जताने पर उसे वहां पहुंचाया गया, लेकिन अगले ही दिन उसे आश्रम में छोड़ दिया गया।

मौत के बाद शव लेने से भी किया इनकार
जगजीत सिंह के अनुसार, 16-17 नवंबर की रात महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। परिवार को सूचना देने के लिए बड़ी बेटी से संपर्क किया गया, लेकिन उसने शव अपने साथ ले जाने से मना कर दिया। समाजसेवी की सख्ती और परिवार को सार्वजनिक रूप से जवाबदेह ठहराने की चेतावनी के बाद बेटियों ने शव लेने की सहमति दी।

अंतिम विदाई से पहले संपत्ति को लेकर विवाद
समाजसेवी को बाद में फोन पर जानकारी मिली कि महिला के अंतिम संस्कार से पहले ही बेटियों के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर बहस शुरू हो गई है। इसके बाद जगजीत सिंह खुद शव लेकर पट्टी पहुंचे और अंतिम संस्कार करवाया। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम पर दुख जताते हुए कहा कि मां को जीवन में वह सम्मान और देखभाल नहीं मिली, जिसकी वह हकदार थी।
Earth News Network
समाचार अपलोड करने वाले Earth News Network Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।