सोने में लगातार पांचवें दिन गिरावट
MCX पर 4 दिसंबर की डिलीवरी वाला सोना पिछले कारोबारी सत्र में 1,27,452 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। शुक्रवार को यह 1,23,629 रुपए पर खुला। कारोबार के दौरान सोने की कीमत 5,353 रुपए गिरकर 1,22,099 रुपए तक पहुंच गई। खबर लिखे जाने के समय सोना 5404 रुपए की गिरावट के साथ 1,22,048 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। सोने की कीमतों में लगातार पांचवें कारोबारी दिन गिरावट दर्ज की गई।
चांदी 10 हजार रुपए तक लुढ़की
चांदी की कीमतों में भी भारी बिकवाली देखने को मिली। MCX पर 4 दिसंबर की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 1,57,482 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। शुक्रवार को यह 1,51,183 रुपए पर खुली और शुरुआती कारोबार में करीब 10,000 रुपए टूटकर 1,47,633 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई। खबर लिखे जाने के समय चांदी 9683 रुपए की गिरावट के साथ 1,47,799 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी।
डॉलर की मजबूती से बढ़ा दबाव
अमेरिका में सख्त मौद्रिक नीति की आशंका के कारण डॉलर मजबूत हुआ है। डॉलर में तेजी आने से सोने और चांदी जैसी कीमती धातुओं की मांग पर दबाव बढ़ता है। यही वजह है कि घरेलू वायदा बाजार में दोनों धातुओं में तेज गिरावट देखने को मिल रही है।
पाठकों की टिप्पणियां (0)
✍️ अपनी टिप्पणी लिखें