तिरुवनंतपुरम में भारत ने टी-20 में अपना तीसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 271 रन बनाए। ओपनर ईशान किशन ने सिर्फ 42 गेंदों में शानदार शतक लगाया। कप्तान सूर्यकुमार यादव गेंदों के लिहाज से टी-20 में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले बैटर बने।
शनिवार को लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने कड़ा मुकाबला किया, लेकिन 225 रन ही बना सकी। फिन एलन ने 38 गेंदों में 80 रन की तेज पारी खेली। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने 5 विकेट लिए। इसी के साथ भारत ने न्यूजीलैंड को 46 रन से हराते हुए पांच मैचों की टी-20 सीरीज 4-1 से जीत ली।
1. भारत का टी-20 में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर
न्यूजीलैंड के खिलाफ 271 रन बनाकर भारत ने टी-20 में अपना तीसरा सबसे बड़ा स्कोर बना दिया। ओवरऑल फुल मेंबर (टेस्ट खेलने वाली) टीमों में यह पांचवां सबसे बड़ा स्कोर रहा।
टी-20 इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर इंग्लैंड के नाम है, जिसने पिछले साल 2 विकेट खोकर 304 रन बनाए थे। वहीं भारत का अब तक का बेस्ट स्कोर 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ हैदराबाद में बना 297/6 रन है।
2. एक पारी में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड बराबर
भारत ने 23 छक्के लगाए और टी-20 में अपने ही रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। इससे पहले टीम ने 2024 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ जोहान्सबर्ग में भी 23 सिक्स लगाए थे।
इतना ही नहीं, भारत अब एक द्विपक्षीय टी-20 सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीम भी बन गई है। 5 मैचों की इस सीरीज में भारत ने कुल 69 छक्के लगाए, जबकि इससे पहले यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम था, जिसने 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 64 सिक्स लगाए थे।
3. ईशान का पांचवां सबसे तेज भारतीय टी-20 शतक
ईशान किशन ने 42 गेंदों में शतक लगाकर भारत के लिए पांचवां सबसे तेज टी-20 शतक लगा दिया। यह न्यूजीलैंड के खिलाफ लगाया गया अब तक का सबसे तेज शतक भी है।
कुल मिलाकर ईशान ने टी-20 क्रिकेट (लीग + डोमेस्टिक+इंटरनेशनल) में अपना सातवां शतक पूरा किया। भारत के लिए सबसे तेज टी-20 शतक का रिकॉर्ड अब भी रोहित शर्मा के नाम है, जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ इंदौर में 35 गेंदों में शतक लगाया था।
4. ईशान ने एक पारी में लगाए 10 छक्के
ईशान किशन ने 103 रन की अपनी पारी में 10 छक्के लगा दिए। यह किसी भारतीय बल्लेबाज के एक टी-20 इनिंग में दूसरे सबसे ज्यादा सिक्स लगाने की बराबरी है। इस मामले में टॉप पर अभिषेक शर्मा हैं, जिन्होंने 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ एक पारी में 13 छक्के लगाए थे।
5. सूर्या के सबसे तेज 3 हजार टी-20 रन
सूर्यकुमार यादव ने गेंदों के लिहाज से टी-20 में सबसे तेज 3000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड बना दिया। सूर्या ने सिर्फ 1822 गेंदों में यह आंकड़ा छुआ।
इससे पहले यह रिकॉर्ड UAE के मोहम्मद वसीम (1947 गेंद) और इंग्लैंड के जोस बटलर (2068 गेंद) के नाम था। यह सूर्या की 98वीं टी-20 इनिंग रही।
6. न्यूजीलैंड के खिलाफ सूर्या ने रोहित को छोड़ा पीछे
सूर्यकुमार यादव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। उनके नाम अब 526 रन हो गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम था, जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 511 रन बनाए थे।
7. सूर्या ने छठी बार एक ओवर में बनाए 20+ रन
सूर्यकुमार यादव ने छठी बार टी-20 इंटरनेशनल में एक ओवर में 20 या उससे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने जैकब डफी के एक ओवर में 22 रन बटोरे। इसके साथ ही सूर्या ने रोहित शर्मा की बराबरी कर ली। इन दोनों के अलावा युवराज सिंह चार बार ऐसा कर चुके हैं।
8. संजू सैमसन ने खुद का रिकॉर्ड तोड़ा
संजू सैमसन पूरी टी-20 सीरीज में सिर्फ 46 रन ही बना सके। यह बतौर विकेटकीपर एक द्विपक्षीय टी-20 सीरीज में उनका सबसे कम स्कोर है। इससे पहले उन्होंने 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ 51 रन बनाए थे। इस तरह संजू ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया।
9. न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ बनाया सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर
न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ टी-20 में सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर बना दिया। टीम ने पहले 6 ओवरों में 79 रन बना डाले। इससे पहले यह रिकॉर्ड 2016 लॉडरहिल में वेस्टइंडीज के नाम था, जब उसने भारत के खिलाफ पावरप्ले में 78 रन बनाए थे।
इसी स्कोर की बदौलत न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ टी-20 में सबसे तेज टीम फिफ्टी भी दर्ज की, जो महज 3.1 ओवर में पूरी हो गई। ओपनर फिन एलन ने सिर्फ 22 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। यह भारत के खिलाफ किसी भी न्यूजीलैंड बल्लेबाज की सबसे तेज फिफ्टी है।
10. बुमराह के टी-20 करियर का सबसे महंगा ओवर
जसप्रीत बुमराह ने टी-20 में अपने करियर का सबसे महंगा ओवर डाल दिया। बुमराह ने अपने तीसरे ओवर में 22 रन खर्च किए। इससे पहले उनका सबसे महंगा ओवर 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ कानपुर में आया था, जब उन्होंने एक ओवर में 21 रन दिए थे।
11. सूर्या ने छठा प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीता
सूर्यकुमार यादव ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। उन्होंने छठा प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतते हुए टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज के मामले में विराट कोहली की बराबरी कर ली है। इस खास लिस्ट में अब सूर्या, कोहली और श्रीलंका के वनिंदू हसरंगा तीनों के नाम 6-6 अवॉर्ड दर्ज हैं।
12. अर्शदीप टी-20 में सबसे महंगे 5-विकेट लेने वाले बॉलर
टी-20 में एक पारी में सबसे ज्यादा रन देकर 5 विकेट लेने का रिकॉर्ड अब अर्शदीप सिंह के नाम हो गया है। उन्होंने 51 रन देकर 5 विकेट लिए। इससे पहले यह रिकॉर्ड 2023 में जोहान्सबर्ग में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5/40 लेने वाले वेस्टइंडीज के अलजारी जोसफ के नाम था।
इससे जुड़ी खबरें
पंजाब में ब्रैस्ट कैंसर का कहर! 100 में से 60 प्रतिशत महिलाएं पीड़ित, लक्षणों को न करें नजर-अंदाज
छत्तीसगढ़ के भिलाई में 15 हजार रुपए की जूस बेचने की नौकरी से 94,400 करोड़ के साम्राज्य तक, ऐसे बना महादेव ऐप का किंग
बिहार में बाढ़ का कहर, गंडक नदी का पानी घटा फिर भी खतरा बरकरार, सारण, गोपालगंज व पश्चिम चंपारण में तबाही
बिहारः जमुई के बाद अब समस्तीपुर में सरेराह नाबालिक से बदसलूकी, फोटो लेने रुकी युवती के साथ मनचलों ने किया ’बैड टच’, मंत्री बोले- ये अमेरिका और जापान में भी होता है
बिहारः जमुई के बाद अब समस्तीपुर में सरेराह नाबालिक से बदसलूकी, फोटो लेने रुकी युवती के साथ मनचलों ने किया ’बैड टच’, मंत्री बोले- ये अमेरिका और जापान में भी होता है
बाढ़ के बाद अब बीमारियों की मारः बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंगल इंफेक्शन और डायरिया का खतरा, सरकार ने बाढ़ से प्रभावित लोगों को 7-7 हजार रूपये दिए
सड़कों से समृद्धि की राह पर अग्रसर उत्तर प्रदेश
मऊरानीपुर में गूंजा जगदेव बाबू का नारा प्रधानी से लेकर राजधानी तक कब्जा करेगा कुशवाहा समाज
मऊरानीपुर में गूंजा जगदेव बाबू का नारा: प्रधानी से लेकर राजधानी तक कब्जा करेगा कुशवाहा समाज
बिहार विधान परिषद चुनाव-2026: सारण शिक्षक सीट पर त्रिकोणीय तो पटना स्नातक पर मुकाबला रोचक, एनडीए एकजुट, महागठबंधन में टकराव, जेएसपी ने सभी 8 सीटों पर चुनाव लड़कर लगाया सियासी तड़का!
बिहार विधान परिषद चुनाव-2026: एमएलसी चुनाव में जिन सीटों पर आसानी से मिलती थी जीत, वहां अब दिग्गज प्रत्याशियों की सांसें अटकीं
ब्रिटेन से स्कॉच व्हिस्की आयात पर विवाद; भारत में महंगी होगी विदेशी शराब, जॉनी वॉकर से लेकर ब्लेंडर्स प्राइड तक पर पड़ेगा असर
उत्पाद विभाग की महिला दारोगा से मृतक सिपाही की दोस्ती की चर्चा, साजिश में हत्या का शक! नालंदा के पुलिस अधीक्षक हृदय कांत ने क्या बताया
गुरुग्राम हिट-एंड-रन केस: दोनों आरोपी कोर्ट में पेश- किरण बेदी ने बताया 'कायर'
बिहार में 8 सीटों पर एमएलसी चुनाव का परिणामः कौन पास, कौन फेल, एनडीए का दबदबा, निशांत कुमार व तेजस्वी यादव को राहत तो पीके ने भी मारी बाजी

भारत का टी-20 में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर:ईशान की 42 बॉल में सेंचुरी, सूर्या के फास्टेस्ट 3 हजार रन, इंडिया ने 23 सिक्स लगाए; रिकॉर्ड्स
🕒 प्रकाशित: 18-11-2026, 11:17 AM
📍
समाचार स्थान: Lucknow, Uttar Pradesh, India
🔍 फोटो पर क्लिक/टैप करके बड़ा देखें।
अक्षर का आकार बदलें
इस खबर से जुड़ी अन्य खबरें
न्यूज़
पंजाब में ब्रैस्ट कैंसर का कहर! 100 में से 60 प्रतिशत महिलाएं पीड़ित, लक्षणों को न करें नजर-अंदाज
न्यूज़
छत्तीसगढ़ के भिलाई में 15 हजार रुपए की जूस बेचने की नौकरी से 94,400 करोड़ के साम्राज्य तक, ऐसे बना महादेव ऐप का किंग
राज्य
बिहार में बाढ़ का कहर, गंडक नदी का पानी घटा फिर भी खतरा बरकरार, सारण, गोपालगंज व पश्चिम चंपारण में तबाही
राज्य
बिहारः जमुई के बाद अब समस्तीपुर में सरेराह नाबालिक से बदसलूकी, फोटो लेने रुकी युवती के साथ मनचलों ने किया ’बैड टच’, मंत्री बोले- ये अमेरिका और जापान में भी होता है
राज्य
बिहारः जमुई के बाद अब समस्तीपुर में सरेराह नाबालिक से बदसलूकी, फोटो लेने रुकी युवती के साथ मनचलों ने किया ’बैड टच’, मंत्री बोले- ये अमेरिका और जापान में भी होता है
राज्य
बाढ़ के बाद अब बीमारियों की मारः बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंगल इंफेक्शन और डायरिया का खतरा, सरकार ने बाढ़ से प्रभावित लोगों को 7-7 हजार रूपये दिए
पाठकों की टिप्पणियां (0)
✍️ अपनी टिप्पणी लिखें