📅 रविवार, 22 नवंबर 2026 🕒 02:42:29 AM (IST)
अपराध

भरोसे का कत्ल: पुरानी घरेलू नौकरानी ही निकली चोर, घर से लाखों की नकदी और मोबाइल लेकर फरार

🕒 प्रकाशित: 20-11-2026, 10:55 AM
📍 समाचार स्थान: Ludhiana, Punjab, India
भरोसे का कत्ल: पुरानी घरेलू नौकरानी ही निकली चोर, घर से लाखों की नकदी और मोबाइल लेकर फरार - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
पंजाब लुधियाना(नितिन): महानगर में घरों में काम करने वाले पुराने नौकरों पर आंख मूंदकर भरोसा करना एक बार फिर भारी पड़ गया है। ताजा मामले में एक परिवार के यहां पिछले करीब 10 से 12 वर्षों से काम कर रही घरेलू नौकरानी ने ही विश्वासघात करते हुए घर की अलमारी से लाखों रुपये की नकदी और मोबाइल फोन चोरी कर लिया। पीड़ित मालिक की शिकायत पर संबंधित थाना पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ चोरी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए गए बयानों में शिकायतकर्ता ऋषि गर्ग ने बताया कि उनके घर में वीना नामक महिला पिछले करीब 10-12 साल से घरेलू कामकाज कर रही थी। लंबे समय से काम करने के कारण परिवार उस पर पूरा भरोसा करता था, लेकिन इसी भरोसे का फायदा उठाते हुए आरोपी वीना ने बीती 17 नवंबर 2026 को उनके घर में बच्चों की अलमारी से एक मोबाइल फोन (मार्का M31) और करीब 2,10,000 रुपये (दो लाख दस हजार रुपये) नकद चोरी कर लिए। चोरी का पता चलने के बाद पीड़ित ऋषि गर्ग ने मामले की सूचना पुलिस को दी। संबंधित थाना पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर आरोपी घरेलू नौकरानी वीना के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी महिला के ठिकानों और जान-पहचान वालों के पास दबिश दी जा रही है, ताकि उसे जल्द गिरफ्तार कर चोरी की गई नकदी व मोबाइल फोन बरामद किया जा सके।
Earth News Network
समाचार अपलोड करने वाले Earth News Network Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।