📅 गुरुवार, 19 नवंबर 2026 🕒 01:44:11 AM (IST)
राज्य

Punjab के Gurdaspur में कल छुट्टी का ऐलान, स्कूल-कालेज और दफ्तर रहेंगे बंद

🕒 प्रकाशित: 17-09-2026, 06:15 PM
📍 समाचार स्थान: India
Punjab के Gurdaspur में कल छुट्टी का ऐलान, स्कूल-कालेज और दफ्तर रहेंगे बंद - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
पंजाब / गुरदासपुर ( नितिन ): जिला गुरदासपुर में कल छुट्टी का ऐलान किया गया है। डिप्टी कमिश्नर श्री आदित्य उप्पल की तरफ से जारी आदेशों के मुताबिक, श्री गुरु नानक देव जी की विवाह पर्व के अवसर पर शुक्रवार, 18 सितंबर को गुरदासपुर जिले के सभी स्कूलों, ऑफिसों, बोर्ड/कॉर्पोरेशन और सरकारी एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन में लोकल छुट्टी घोषित की गई है। इस दिन बोर्ड/यूनिवर्सिटी की तरफ से होने वाली परीक्षाएं पहले की तरह ही होंगी। आपको बता दें कि, सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी की विवाह पर्व को लेकर देश-विदेश में सिख समुदाय में उत्साह है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने भी गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व की पूरी तैयारी कर ली है। श्रद्धालुओं की श्रद्धा को देखते हुए गुरदासपुर जिले में 18 सितंबर को छुट्टी घोषित की गई है।
म
समाचार अपलोड करने वाले मुख्य एडमिन Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।