मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

‘घुमंतू समाज बोर्ड’ के गठन को मिली स्वीकृति

By ENN
On: August 6, 2026 6:39 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

घुमंतू समाज बोर्ड के गठन से समाज में खुशी की लहर, प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का किया अभिनंदन

लखनऊ – प्रदेश सरकार द्वारा घुमंतू समाज के उत्थान हेतु ‘घुमंतू समाज बोर्ड’ के गठन को स्वीकृति दिए जाने पर समाज में खुशी और उत्साह का माहौल है। इस ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत करते हुए घुमंतू समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न भेंट कर सरकार के इस जनकल्याणकारी निर्णय के लिए अभिनंदन करते हुए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।


प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि वर्षों से सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक रूप से उपेक्षित रहे घुमंतू समाज के लिए बोर्ड का गठन एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, जिससे विकास की मुख्यधारा से जुड़ने का सशक्त अवसर मिलेगा। इससे शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और रोजगार जैसे मूलभूत मुद्दों का तुरंत समाधान हो सकेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के संकल्प के साथ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि घुमंतू समाज बोर्ड का गठन इसी समावेशी सोच का परिणाम है।


समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने कहा कि प्रदेश सरकार घुमंतू समाज के अधिकारों के संरक्षण और उनके समग्र उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। बोर्ड के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पारदर्शी ढंग से पहुंचाया जाएगा।

ENN

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment