मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

अमृतसर में बहन घर नहीं आई तो भाई ने तोड़ा पैर 15 सेकंड में किए लोहे की रोड से 12 वार मायके से ससुराल लौट रही थी महिला

On: August 5, 2026 10:12 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

अमृतसर में भाई ने लोहे की रॉड मारकर सगी बहन का पैर तोड़ दिया, वह गाड़ी में आया और 15 सेकंड में 12 बार लोहे की रोड मारी वह इस बात से गुससे मे आया था की बहन ससुराल मुंबई से अमृतसर आई लेकिन घर पर नहीं आई और बड़े भाई के घर चली गई इसके बाद सीधे मुंबई लौटने लगी हमले के वक्त उनके पिता भी वहां मौजूद थे।

बहन को गंभीर घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां एक्ससरे में उसके पैर में फ्रैक्चर नजर आया मारपीट की यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई पुलिस ने फुटेज को कब्जे में ले लिया है फिलहाल घायल बहन का बयान लेने की कोशिश कर रही है पुलिस इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी, मारपीट की सीसीटीवी फुटेज में क्या दिखा घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में दिखाई देता है कि एक युवती अपने घर के बाहर निकलती है जैसे ही वह बाहर आती है तभी उस समय एक कार वहां जाकर रुकती है कार से युवती का पिता और छोटा भाई बाहर उतरते हैं कार से उतरते ही आरोपी भाई हाथ में लोहे की रोड लेकर अपनी बहन पर ताबड़तोड़ हमला शुरू कर देता है वीडियो में आरोपी लगातार लोहे की रोड से युवती पर वार करता दिखाई देता है व्यक्ति को बचाने की कोशिश करती है और दर्द से चीख थी चिल्लाती रहती है इस दौरान पिता भी मौके पर मौजूद रहता है लेकिन वीडियो में वह बेटे को रोकने नजर नहीं आते कुछ देर बाद युवती के बड़े भाई की पत्नी घर से बाहर आती है उसके बाहर आते ही आरोपी वहां से चला जाता है।

बड़ा भाई बोला घर ना आने की रंजिश थी

पीड़िता के बड़े भाई मनदीप सिंह ने बताया कि यह घटना 1 अगस्त की शाम की है उनकी छोटी बहन नवदीप कौर मुंबई से उनसे मिलने अमृतसर आई थी आरोप है कि छोटे भाई को इस बात की रंजिश थी कि वह उनके घर क्यों नहीं आई जब वह उनके घर से अपने ससुराल जाने के लिए निकली तभी अमृतसर के न्यू मॉडल टाउन खंडवाला इलाके में उस पर लोहे की रोड से हमला कर दिया गया मनदीप सिंह के मुताबिक हमले में उनकी बहन की दोनों टांगे गंभीर रूप से घायल हो गए उसकी एक टांग दो जगह से फ्रैक्चर हो गई है जबकि हाथों पर भी गंभीर चोटे आई हैं फिलहाल उसका ऑपरेशन चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है यही नहीं मनदीप सिंह ने आरोप लगाते हुए बताया कि छोटा भाई प्रॉपर्टी अपने नाम करना चाहता है जिसका विवाद मुख्य वजह से पैतृक संपत्ति बनी हुई है। उनके मुताबिक छोटा भाई पूरी जायजात अपने नाम करवाना चाहता है इसी कारण वह पहले भी कई बार उनके साथ मारपीट कर चुका है और उन पर पहले कृपान से हमला करने की कोशिश भी कर चुका है।उन्होंने आरोप लगाया कि छोटा भाई अक्सर शराब के नशे में पिता को साथ लेकर बहन और अन्य रिश्तेदारों के घर पहुंचता है वह गाली गलोच करता है और झगड़ा करता है उनका दावा है कि पिछले करीब 30 दिनों से लगातार ऐसा किया जा रहा है।वहीं उन्होंने पुलिस को शिकायत देते हुए सिविल अस्पताल में अपनी बहन का मेडिकल करवाया मनदीप सिंह ने यह भी बताया कि घटना के बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी है और बहन का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया जा रहा है उन्होंने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है इस मामले में एसएचओ बलविंदर सिंह ने बताया कि मामला पुलिस के संज्ञान में है पुलिस ने घटना स्थल से सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिए हैं फिलहाल पीड़िता की हालत ठीक नहीं होने के कारण उसका बयान दर्ज नहीं किया जा सका है जैसे ही वह बयान देने की स्थिति में होगी उसका बयान दर्ज किया जाएगा इसके बाद कानून के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी फिलहाल इस मामले में केस दर्ज नहीं किया गया है

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment