मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

उत्तर प्रदेश में महिलाओं के लिए योगी सरकार का बड़ा फैसला 60+ महिलाओं के लिए योगी सरकार ने फ्री करी बस सेवा 100 करोड़ की लागत से किया जाएगा अनुदान

On: August 5, 2026 3:55 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

Lucknow News: उत्तर प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को पेश किए गए अनुपूरक बजट में राज्य की 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को अब रोडवेज बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने निर्णायक कदम उठाया है।

बयान के अनुसार वित्त वर्ष 2026-27 के प्रथम अनुपूरक बजट में राज्य सड़क परिवहन निगम को इस व्यवस्था के लिए प्रतिकर भुगतान हेतु 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। भाजपा ने अपने लोक कल्याण संकल्प पत्र में इसका वादा किया था। इसके साथ ही महिला कल्याण विभाग के लिए 1094.40 करोड़ रुपए की अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध कराते हुए निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना तथा महिला एवं बाल संरक्षण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं को भी सुदृढ़ किया गया है।

बयान के अनुसार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री शक्ति समृद्धि योजना के लिए भी अनुपूरक बजट में 10 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है। सरकार लगातार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सामाजिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपने लोक कल्याण संकल्पों को धरातल पर उतार रही है। बजट में नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के लिए अतिरिक्त बजट का प्रावधान किया गया है। विभाग के अनुपूरक बजट में करीब 1.475 करोड़ रुपए की अतिरिक्त धनराशि प्रस्तावित की गई है। यह धनराशि लघु सिंचाई विभाग के भू-जल जन जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार योजना के लिए रखी गई है। इसके तहत लोगों को भू-जल के महत्व, संरक्षण और इसके बेहतर उपयोग के प्रति जागरूक करने से जुड़े कार्य किए जाएंगे।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए चुनावी बिगुल बजा, 23 अक्टूबर को वोटिंग और 27 अक्टूबर को होगी वोटों की गिनती

जद(यू.) में सब ठीक है या नहीं! केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने साफ किया रुख, कहा- दल में आंतरिक लोकतंत्र व नेताओं में बेहतर समन्वय

करोडो एलपीजी ग्राहकों के लिए बड़ी खबर 1 अक्टूबर से बदल रहे नियम जानिए किस तरह अब मिलेगा एलपीजी सिलेंडर

यूपी में चली तबादला एक्सप्रेस 35 आईपीएस अफसर के किए गए तबादले, उत्तर प्रदेश की जानी-मानी आईपीएस चारु निगम को गाजियाबाद की सोप गई कमान

Aaj ka good luck ( 20 sept 2026 ) आज का गुड लक 12 राशियों के शुभ संकेत और उपाय

Aaj Ka Good Luck (19th September 2026):  आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

Leave a Comment